BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: 200 करोड़ के 115 टन नशे पर चला बुलडोजर नहीं,.. <<     BIG NEWS : शिवपुरी को आज मिलेगी ₹2,500 करोड़ के मेगा.. <<     BIG NEWS : मंदसौर शहर की संयम डायमंड कॉलेनी और एक घर.. <<     KHABAR : देवास जिला अस्पताल में औचक निरीक्षण,.. <<     दतिया उपचुनाव में कांग्रेस का बड़ा शक्ति.. <<     शाजापुर सीएम राइज स्कूल में अव्यवस्थाओं पर.. <<     उज्जैन के तराना में पांच दिवसीय श्री.. <<     खरगोन के कोगावां स्कूल में जलभराव, तालाब बने.. <<     VIDEO NEWS: बस छूटी,उम्मीद नहीं..खाकी ने बचा लिया.. <<     BIG NEWS : झमाझम बारिश से तरबतर हुआ एमपी, 20 से ज्यादा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में सामने आया खाकी का मानवीय.. <<     KHABAR : वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ श्री.. <<     KHABAR : मनासा पुलिस ने चलाया साइबर जागरूकता.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : कन्या समेत इन राशि वालों का आज किस्मत.. <<     BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 30, 2024, 4:57 pm
BIG NEWS : कांग्रेस विधायक से बोले सीएम - आप गलत पटरी पर हो, मंच पर कहा- हमारे साथ आओ; ओमकार सिंह बोले- दिमाग ना लगाएं, विकास करें, पढे़ खबर 

Share On:-

जबलपुर। मंगलवार को केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जबलपुर दौरे पर आए। मंच पर कई केंद्रीय मंत्री, राज्य के मंत्री और विधायक मौजूद थे। कार्यक्रम में डिंडोरी से कांग्रेस विधायक ओमकार सिंह मरकाम को भी बुलाया गया था। मंच से मुख्यमंत्री मोहन यादव जब संबोधन कर रहे थे, उस दौरान उन्होंने कांग्रेस विधायक ओमकार सिंह मरकाम से कहा कि आप कहां गलत पटरी में बैठे हुए है, आप हमारे साथ आओ। हमारे कार्यक्रम में आपका भी स्वागत है। हालांकि सीएम के इस जवाब का ओमकार सिंह मरकाम ने जवाब भी दिया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी आज एक दिवसीय दौरे पर जबलपुर पहुंचे। उनके साथ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन भागवत, केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र सिंह खटीक, केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, पंचायत मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह सहित कई विधायक और अन्य नेता मौजूद थे। कार्यक्रम में जबलपुर से कांग्रेस के महापौर जगत बहादुर अन्नू भी मौजूद थे। इसी कार्यक्रम में डिंडोरी विधायक ओमकार सिंह मरकाम भी थे।


सीएम मोहन भागवत जैसे ही संबोधन करने पहुंचे तो एक-एक करके सभी का नाम लिया। इस बीच सीएम ने कांग्रेस विधायक का नाम लेते हुए कहा कि कहां है आप। कहां गलत पटरी पर बैठे हुए हो हमारे साथ आओ। सीएम की यह बातें सुनकर कांग्रेस विधायक ओंकार सिंह मरकाम मंच पर ही खड़े होकर उनका अभिवादन किया।


मंच पर जिस तरह से मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ओंकार सिंह मरकाम को बात कही, उसका बाद में कांग्रेस विधायक ने जवाब भी दिया। ओमकार सिंह मरकाम ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आप यहां- वहां की बात मत करे, प्रदेश का विकास कीजिए, इस तरह से दिमाग मत लगाए। कांग्रेस विधायक ने कहा कि हम मुख्यमंत्री को बोलना चाहते हैं कि प्रदेश के विकास का काम करिए। कही और ध्यान ना लगाए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE