गुना। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी ने बापू पार्क पहुंचकर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बापू के बताए मार्ग पर चलने का आव्हान किया।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष मेहरबान सिंह धाकड़ ने कहा अत्याचार और गुलामी से भारत को आजाद कराएंगे। बापू का दूढ़ संकल्प पक्का था, उन्होंने अपना संकल्प पूरा किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी बापू के बताए मार्ग शांति, सदभावना और अहिंसा का अनुसरण करना चाहिए। धाकड़ ने कार्यकर्ताओं से बापू के सिद्धांत सादा जीवन उच्च विचार से प्रेरित होने की भी अपील की।