BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: 200 करोड़ के 115 टन नशे पर चला बुलडोजर नहीं,.. <<     BIG NEWS : शिवपुरी को आज मिलेगी ₹2,500 करोड़ के मेगा.. <<     BIG NEWS : मंदसौर शहर की संयम डायमंड कॉलेनी और एक घर.. <<     KHABAR : देवास जिला अस्पताल में औचक निरीक्षण,.. <<     दतिया उपचुनाव में कांग्रेस का बड़ा शक्ति.. <<     शाजापुर सीएम राइज स्कूल में अव्यवस्थाओं पर.. <<     उज्जैन के तराना में पांच दिवसीय श्री.. <<     खरगोन के कोगावां स्कूल में जलभराव, तालाब बने.. <<     VIDEO NEWS: बस छूटी,उम्मीद नहीं..खाकी ने बचा लिया.. <<     BIG NEWS : झमाझम बारिश से तरबतर हुआ एमपी, 20 से ज्यादा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में सामने आया खाकी का मानवीय.. <<     KHABAR : वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ श्री.. <<     KHABAR : मनासा पुलिस ने चलाया साइबर जागरूकता.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : कन्या समेत इन राशि वालों का आज किस्मत.. <<     BIG NEWS : नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, 20 ट्रकों में भरकर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 30, 2024, 5:44 pm
BIG NEWS : राजस्‍व महाअभियान के तहत शत प्रतिशत नक्‍क्षा तरमीम का लक्ष्‍य पूर्ण करें- जैन, कलेक्‍टर ने राजस्‍व अधिकारियों की ली बैठक, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रदेश के साथ ही नीमच जिले में चलाए जा रहे, राजस्‍व महाअभियान के तहत नक्‍क्षा तरमीम के लिए निर्धारित लक्ष्‍य की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित की जाए। सभी राजस्‍व अधिकारी आगामी एक सप्‍ताह तक नक्‍क्षा तरमीम के कार्य को सर्वोच्‍च प्राथमिकता से करवाये। राजस्‍व महाअभियान के तहत सभी पैरा मीटर्स पर जिले की रैकिंग सुधारने पर विशेष ध्‍यान दें। यह निर्देश कलेक्‍टर दिनेश जैन ने मंगलवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में जिले के सभी राजस्‍व अधिकारियों की बैठक में राजस्‍व महाअभियान की प्रगति की बिन्‍दुवार, तहसीलवार समीक्षा करते हुए दिए। बैठक में एडीएम नेहा मीना, एसडीएम नीमच, जावद तथा सभी तहसीलदार एंव नायब तहसीलदार उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्‍टर जैन ने निर्देश दिए, कि राजस्‍व अधिकारी प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि के तहत शेष रहे, खातेदारों के आधार, बैंक खाते से लिंक करवाये। अविवादित नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, के प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें। समय-सीमा से बाहर हो गये, प्रकरणों को सर्वोच्‍च प्राथमिकता से एक सप्‍ताह में निराकृत करें। कलेक्‍टर ने निर्देश दिए, कि सभी राजस्‍व अधिकारी सीमांकन के लंबित सभी प्रकरणों का तत्‍काल निराकरण करवाकर, आरसीएमएस में दर्ज करवाये। विवादित नामांतरण, बंटवारा के प्रकरणों में 7 दिवस की विज्ञप्ति का प्रकशन कर, प्रकरणों का निराकरण करें।
एडीएम नेहा मीना ने राजस्‍व अधिकारियों को निर्देश दिए, कि जिले में कोई भी फौती नामांतरण, बंटवारा का प्रकरण लंबित ना रहे। शत-प्रतिशत फौती नामांतरण सुनिश्चित करवाये। एडीएम ने सख्‍त निर्देश दिए, कि राजस्‍व महाअभियान के पश्‍चात एक भी फौती नामांतरण का प्रकरण लंबित नही रहना चाहिए। यदि कोई प्रकरण लंबित होना पाया जायेगा, तो संबंधित पटवारी के साथ ही राजस्‍व अधिकारी के विरूद्ध भी कार्यवाही की जावेगी। बैठक में बताया गया, कि जिले में स्‍वामित्‍व योजना के तहत बेहतर कार्य हुआ है। एडीएम ने निर्देश दिए, कि स्‍वामित्‍व योजना के द्वितीय प्रकाशन से शेष रहे, ग्रामों का प्रकाशन समय-सीमा में करवाये और स्‍वामित्‍व योजना के प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करवाये।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE