चीताखेड़ा। सीईओ जिला पंचायत गुरु प्रसाद तथा उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग एवं अतिरिक्त सीईओ अरविंद डामोर के निर्देशन में एवं नोडल अधिकारी जिला समन्वयक जन अभियान परिषद वीरेंद्र सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था चाइल्ड रिलीफ मिशन फाउंडेशन से सेक्टर प्रभारी नवनीत सेन द्वारा गांव चीताखेड़ा में आज 30 जनवरी 2024 को महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर मघ निषेध दिवस के आयोजन किया गया।
इस अवसर पर गांव चीताखेड़ा शासकीय माध्यमिक विद्यालय में छोटे बड़े बच्चों को जागरूक किया गया कि मघपान शारीरिक, आर्थिक तथा नैतिक पतन का कारण है एवं मेरा विश्वास है कि मघनिषेध, सामाजिक विज्ञान एवं मानव स्वास्थ्य के लिए अति आवश्यक है। मैं प्रतिज्ञा लेता हूं कि मैं आज शराब अथवा नशीले पदार्थ में किसी को भी शराब इत्यादि नहीं पिलाऊंगा। मैं शराब तथा अन्य मादक पदार्थों के व्यापार द्वारा धन अर्जित नहीं करूंगा। मैं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर संकल्प लेता हूं कि मैं मघनिषेध का सदा समर्थन करूंगा तथा बापू के सपने को साकार करने में सहयोग प्रदान करूंगा। इस प्रकार से सभी बच्चों को शपथ दिलवाई गई एवं ग्राम मे पत्रक भरवाकर जागरूक किया गया कि अपने परिवार में कोई नशे से पीड़ित हो तो उसे नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करना है।
इस अवसर पर मघपान तथा नशीले दवा मादक प्रदार्थ से होने वाले दुष्परिणामों से अवगत कराया गया एवं नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करते हुए। नशा मुक्त बनने का संकल्प दिलाया गया एवं संकल्प पत्र भरवा गए।
इस अवसर पर शासकीय मिडिल स्कूल चीताखेडा प्रधानाध्यापक निर्मला नागरिया, शिक्षक जसपाल काटल, शिक्षक कमलेश शर्मा एवं सेक्टर प्रभारी नवनीत परमार एवं विद्यार्थी आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी संस्था के संयुक्त सचिव रौनक दुग्गड द्वारा दी गई।