नीमच। कलेक्टर दिनेश जैन के मार्गदर्शन में नीमच जिले में राजस्व विभाग से संबंधित ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण के लिए विशेष राजस्व सेवा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत 01 फरवरी 2024 गुरुवार को प्रातः 11 से सायं 04 बजे तक जिले की सभी तहसीलों के 14 ग्रामों में राजस्व अधिकारियों द्वारा विशेष राजस्व शिविर लगाया जाएगा।
इस अभियान के तहत नीमच नगर तहसील के ग्राम कनावटी व लेवडा, नीमच ग्रामीण तहसील के ग्राम दुदरसी, अडमालिया व जीरन तहसील के गांव चीताखेडा व जावद तहसील के ग्राम ढाणी व मोडी, मनासा तहसील के ग्राम हासपुर, बालागंज एवं टामोटी, सिंगोली तहसील के ग्राम बडी, जाट व झांतला, रामपुरा तहसील के गांव मजीरिया में राजस्व सेवा शिविर आयोजित किये जा रहे है।
कलेक्टर दिनेश जैन ने अधिकाधिक ग्रामीणों से इन राजस्व सेवा शिविरों में उपस्थित होकर लाभ उठाने का आग्रह किया है। उन्होंने ने सम्बन्धित राजस्व अधिकारियो और पटवारियों को निर्देश दिए है, कि वे कोटवारों के माध्यम से सम्बन्धित गांव में शिविरों की सूचना ग्रामीणों और किसानो को उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करे।