मंदसौर। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजीत सिंह के मार्गदर्शन तथा जिला न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंदसौर हर्ष सिंह बहरावत के निर्देशन में वात्सल्य धाम वृद्धाश्रम में निवासरत वृद्ध जनों को नई पीढ़ी से जोड़ने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान प्यार, सम्मान एवं दुलार के अंतर्गत सुभाष इंग्लिश स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा वृद्धाश्रम में निवासरत वृद्धजनों से मुलाकात की गई। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा वृद्धजनों को फल वितरण कर विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। वृद्धजनों द्वारा बच्चों को अपने जीवन अनुभवों से अवगत करवाया गया। उन्होंने बच्चों से बिना किसी दबाव के पूरी लगन एवं आत्मविश्वास से पढ़ाई करने हेतु प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर उपस्थित बच्चों को इस आशय की शपथ दिलवाई गई कि वे अपने परिवार के एवं अन्य वृद्ध जनों से प्यार एवं सम्मान का व्यवहार रखेंगे। इस अवसर पर पैरा लीगल वॉलिंटियर सीमा नागर, विद्यालय के शिक्षक- शिक्षिकाए उपस्थित थे।