मंदसौर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर कुष्ठ निवारण जागरूकता रैली जिला चिकित्सालय मंदसौर से निकाली गई। रैली को हरी झंडी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जी एस चौहान द्वारा दिखाई गई।
रैली शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए गांधी चौराहा पर मानव श्रृंखला बनाई गई और जागरूकता के नारे लगाए गए। भारत ने यह ठाना है, कुष्ठ रोग मिटाना है। रैली का समापन जिला प्रशिक्षण केंद्र आईपीपी 6 मंदसौर में किया गया।
जागरूकता रैली के दौरान डॉ सिद्धार्थ पाटीदार जिला कुष्ठ रोग नियंत्रण अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक राकेश शर्मा, शासकीय नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्य बसंती मसीह, शासकीय नर्सिंग कॉलेज की छात्राएं एवं आशा कार्यकर्ताओं ने रैली में भाग लिया।