भोपाल। बिजली क्षेत्र के निजीकरण, ऊर्जा विभाग में कर्मचारियों की भर्ती नहीं किए जाने और बिजली कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण न होने को लेकर अखिल भारतीय विद्युत महासंघ ने सरकार के खिलाफ बिगुल फूंक दिया है। महासंघ से संबद्ध भारतीय मजदूर संघ की राष्ट्रीय कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक थर्मल पॉवर स्टेशन बकुड़ा (कोलकाता) में चल रही है। उसमें निर्णय लिया गया कि संघ सरकार को सभी बातों से अवगत कराएगा, फिर की समस्याएं हल नहीं हुईं, तो कड़ा विरोध किया जाएगा।
बैठक में बिजली क्षेत्र के निजीकरण, कर्मचारियों की भर्ती न होना, उपभोक्ताओं और कर्मचारियों को भविष्य में आने वाली चुनौतियों एवं समस्याओं पर विचार किया गया। यहां तय हुआ कि महासंघ और संघ सरकार के स्तर पर इन बातों को रखेगा और उनके निराकरण की मांग करेगा। फिर भी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो महासंघ खुलकर कड़ा विरोध करेगा। इस बैठक में मधुसूदन जोशी, रविंद्र भट्टाचार्य, किशोरी लाल रैकवार, तपन दास एवं उरगु बशु उपस्थित थे। मध्य प्रदेश के नेता भी बैठक में गए हैं।