कंजार्डा। मुख्यमंत्री के आदेशों की खुलेआम ग्रामीण क्षेत्रों में धज्जियां उड़ाई जा रही है। क्षेत्र में नाबालिक बच्चे धडल्ले से दो, चार पहिया वाहन चला रहे हैं। कई बच्चो के तो वाहन से नीचे पैर भी नहीं पहुंच रहे है वाहन भी बच्चो से संभल नही रहे उसके बाद भी ग्रामीण इलाकों में वाहन दौड़ा रहे है। प्रशासन भी बेखबर है। पुलिस प्रशासन भी कोई कार्यवाही नहीं कर रही है। प्रशासन ने समय रहते ध्यान नहीं दिया तो बड़ा हादसा हो सकता है।प्रशासन की जिम्मेदारों को चाहिए कि ऐसे पालक को के खिलाफ कार्रवाई करना चाहिए जिससे की जिम्मेदारों को सिख मिल सके।