नीमच। आज नीमच के कार्मल कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के कैंपस में पूर्व विद्यार्थियों के रियूनियन कार्यक्रम का भव्य और गरिमामय आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पिछले लंबे समय से हर दो वर्षों के अंतराल में होता रहा है। किंतु इस बार कोविड की वजह से यह 5 साल के अंतराल में हो रहा है। यह छठा रियूनियन कार्यक्रम है। कार्यक्रम में 2018 से पूर्व विद्यालय में पढ़ाई कर चुके हैं करीब 600 से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए। इस सुनहरा अवसर पर स्कूल के कैंपस में पूर्व विद्यार्थी और उनके परिवार के सदस्य एक दूसरे से उत्साह के साथ मिले। स्कूल के पुराने दिनों की यादें ताजा की। इस दौरान स्कूल के टीचर्स भी मौजूद रहे। रियूनियन कार्यक्रम करीब 5 घंटे के लिए आयोजित किया गया है। जिसमें पूर्व छात्र असेंबली में शामिल हुए। डीजे की धुन पर मस्ती के साथ नाचे झूमे। रैंप पर चले। सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।मधुर संगीत की प्रस्तुतियां हुई। कुल मिलाकर आज खुशगवार माहौल में संपन्न हुआ रीयूनियन कार्यक्रम पूर्व विद्यार्थियों के लिए चिरस्मरणीय सुनहरी याद बन गया।