खरगोन। कसरावद अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा गुरु माता भगवती देवी शर्मा एवं अखंडदीप के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में निकाली जा रही श्रद्धा संवर्धन यात्रा का इन दिनों तहसील के गांव-गांव भव्य स्वागत एवं पूजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को यह यात्रा देवग्राम गौल में दोपहर 1ः30 बजे पहुंची जहां ग्रामवासियों द्वारा यात्रा का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान गांव के दंपतियों ने जोड़े से शांतिकुंज हरिद्वार से आए शक्तिकलश एवं अखंडदीप का भावभरा पूजन कर आरती उतारी।