खरगोन। शहर में तेज गति से हो रहे सड़क निर्माण कार्यो की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे है। शनिवार को वार्ड 31 शास्त्री नगर के रहवासियों ने क्षेत्र में बन नही सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए हंगामा किया। रहवासियों ने इसकी शिकायत सीएम हेल्पलाईन सहित नपा प्रशासन को की है, जिस पर अमले ने जांच शुरु की है।
क्षेत्र के योगेश पाटीदार ने नपा को कि लिखित शिकायत में बताया कि सड़क निर्माण ठेकेदार मनमाने तरीके से निर्माण कार्य कर रहा है। डामर डालने से पहले थिकनेस से लेकर, गिट्टी- शोल्डर डालने में मानको को पूरा नही किया जा रहा है। करीब 15 दिन से कि जा रही शिकायत के बाद शनिवार को नपा अमला मौके पर पहुंचा था और उन्होंने खुद सड़क पर डाले गए रॉ-मटेरियल की जांच की है। रहवासियों ने मांग की है कि मजबुत बैस बनाने के बाद ही डामर डाला जाए।