BREAKING NEWS
KHABAR : मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार.. <<     KHABAR : 70 हजार टीचर्स को टीईटी से बचाने की कोशिश,.. <<     खरगोन के कसरावद में बारिश से स्कूल का खेल.. <<     NEWS : आचार्य पुलकसागरजी महाराज का वंडर सीमेंट.. <<     KHABAR : देवास में पेट्रोल में पानी मिलने का आरोप,.. <<     KHABAR : सेवानिवृत्त लांस नायक शिवनारायण गुर्जर.. <<     देवास में सेफ क्लिक 2.0 की गूंज, ऑनलाइन ठगी.. <<     देवास में हड़कंप, जेतपुरा के इंडियन पेट्रोल.. <<     KHABAR : शिक्षा व्यवस्था पर जलभराव की मार, तालाब.. <<     KHABAR : जिले में 7 जुलाई को प्रस्तावित रोजगार मेला.. <<     KHABAR : किताब से कल तक संवाद में विद्यार्थियों को.. <<     KHABAR : कॉलेज प्रवेश का एक और अवसर, पॉलिटेक्निक.. <<     मुरैना में गल्ला मंडी में खाद वितरण पर सवाल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की मनासा थाना पुलिस और नाबालिग.. <<     KHABAR : इंस्टाग्राम पर तंत्र-मंत्र के नाम पर.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक 2.0 अभियान में कोतवाली पुलिस की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 4, 2024, 11:19 am
BIG NEWS : नवोदय विद्यालय रामपुरा में स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन, कलेक्टर जैन की पहल पर कर्मचारियों के ब्लड प्रेशर की हुई जांच, पढ़े अजयसिंह सिसोदिया के साथ शेख इसाक की खबर    

Share On:-

रामपुरा। नगर के जवाहर नवोदय विद्यालय रामपुरा में शनिवार को विद्यार्थीयों का स्वास्थ परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे सिविल अस्पताल रामपुरा के मेडिकल अधिकारी डॉ प्रमोद पाटीदार अपने स्टाफ के साथ विद्यार्थीयों का स्वास्थ परीक्षण कर दवाइयों का वितरण किया गया। वहीं जिला कलेक्टर दिनेश जैन द्वारा युवाओं में हार्ट अटैक को कैसे रोका जाए इसके लिए एक अनूठी पहल जो की गई उसी के तहत जिला प्रशासन, औषधि निरीक्षक अधिकारी एस तिवारी व जिला केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अजीत गांग नीमच मध्यप्रदेश के आव्हान पर शनिवार को नगर के पारस मेडिकल, आदर्श मेडिकल व युवराज मेडिकल के द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय रामपुरा के कर्मचारीगण का नि:शुल्क ब्लड प्रेशर की जांच की गई। लगभग 6 व्यक्तियों का असमान्य ब्लड प्रेशर निकला, जिन्हें सिविल हास्पिटल के मेडिकल अधिकारी डॉ प्रमोद पाटीदार से परामर्श लेने सलाह दी गई। जिला कलेक्टर जैन की इस नई अनूठी पहल से युवाओं में हार्ट अटैक को रोकने में काफी हद तक सहायता मिलेगी, क्योंकि असामान्य ब्लडप्रेशर होने पर उसे चिकित्सक के पास जाने की सलाह मिल जाएगी और वह चिकित्सक की परामर्श ले सकेगा।

यह एक अच्छी पहल-
सिविल अस्पताल रामपुरा के मेडिकल अधिकारी डॉ प्रमोद पाटीदार ने बताया कि पिछले दिनों मीटिंग में जिला कलेक्टर दिनेश जैन द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय के विद्यार्थीयो का स्वास्थ परीक्षण की बात कही गई थी। हमारे द्वारा हर शनिवार को विद्यार्थीयो का स्वास्थ परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। वहीं जिला कलेक्टर द्वारा युवाओं में हार्ट अटैक को कैसे रोका जाए इसके लिए एक अनूठी पहल जिसमें जिला केमिस्ट एसोसिएशन के आव्हान पर हर मेडिकल पर 30 से 50 वर्ष के व्यक्तियों की नि:शुल्क ब्लड प्रेशर की जांच की जा रही है। आज जिला केमिस्ट एसोसिएशन की शाखा रामपुरा केमिस्ट द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय रामपुरा के शिक्षक व कर्मचारीगण की नि:शुल्क ब्लड प्रेशर की जांच की जिसमे लगभग 6 व्यक्तियों का ब्लड प्रेशर बड़ा हुआ पाया गया। जिन्हें मेरे द्वारा चेक करने पर इनका ब्लड प्रेशर बड़ा हुआ ही पाया गया और परामर्श देकर इलाज शुरू किया गया यह एक अच्छी पहल है। 

जिला कलेक्टर जैन का धन्यवाद-
जवाहर नवोदय विद्यालय रामपुरा के प्राचार्य नंदकिशोर पंवार ने बताया कि यह बहुत ही अनुकरणीय पहल है। शनिवार को जिला केमिस्ट एसोसिएशन की शाखा रामपुरा केमिस्ट द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय के शिक्षक व कर्मचारीगण की नि:शुल्क ब्लड प्रेशर की जांच की गई। जिनका ब्लड प्रेशर बड़ा हुआ पाया गया उनके इलाज की शुरुआत हो गई। मैं जिला कलेक्टर व केमिस्ट एसोसिएशन की शाखा रामपुरा केमिस्ट का बहुत-बहुत धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE