दतिया। नवागत ट्रैफिक प्रभारी सूबेदार रणवीर सिंह ने झांसी के अपहृत को बदमाशों के चंगुल से रिहा कराया है। आपकों बता दें कि हाल ही में शिवपुरी से दतिया प्रमोशन लेकर सूबेदार रणवीर सिंह यादव जिन्हें दतिया पुलिस अधीक्षक ने ट्रैफिक टीआई की कमान सौंपी हैं, जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को उन्होंने बड़ी कारवाई में सफलता प्राप्त की है।
दरसअल झांसी राघवेन्द्र पंचाल व्यक्ति को तीन बदमाश अगवा कर ले जाने की सूचना पर दतिया पुलिस ने नाकेबंदी की थी। ट्रैफिक टी आई सूबेदार रणवीर सिंह टीम के साथ मुस्तैद थे तभी एक वाहन को रोककर रणवीर सिंह ने वीरता के साथ उन्हें राऊंड अप किया। साथ ही अपहृत को सकुशल मुक्त कराकर असलहा के साथ बदमाशों को गिरफ्तार किया। बाद में सभी को झांसी पुलिस के हवाले कर दिया।
इस बड़ी कारवाई को लेकर दतिया पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने ट्रैफिक टीआई सूबेदार रणवीर सिंह यादव की सराहना करते हुए उनकी टीम को 10 हजार का इनाम दिए जाने की घोषणा की हैं।
किसी व्यक्ति को तीन बदमाश अगवा कर ले जाने की सूचना पर दतिया पुलिस ने नाकेबंदी की थी। ट्रैफिक टीआई सूबेदार रणवीर सिंह टीम के साथ मुस्तैद थे तभी एक वाहन को रोककर रणवीर सिंह ने वीरता के साथ उन्हें राऊंड अप किया। साथ ही अपहृत को सकुशल मुक्त कराकर असलहा के साथ बदमाशों को गिरफ्तार किया। बाद में सभी को झांसी पुलिस के हवाले कर दिया। इस बड़ी कारवाई को लेकर दतिया पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने ट्रैफिक टीआई सूबेदार रणवीर सिंह यादव की सराहना करते हुए उनकी टीम को 10 हजार का इनाम दिए जाने की घोषणा की हैं।