गुना। केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज गुना के दौरे पर रहेंगे। वे यहां सांसद खेल महोत्सव में शामिल होंगे। अलग-अलग प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरण करेंगे। यहां से वे अशोकनगर जिले के लिए रवाना हो जाएंगे।
मिली जानकारी के अनुसार केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का आज दोपहर 2:45 गुना आगमन होगा। इस दौरान वह सांसद खेल महोत्सव कार्यक्रम गुना में भाग लेंगे। पीजी कॉलेज के श्यामा प्रसाद मुखर्जी खेल प्रशाल में सांसद खेल प्रतियोगिता में शामिल हो कर विजेताओं को पुरस्कार प्रदान करेंगे। बता दें कि 1 फरवरी से सांसद खेल प्रतियोगिता चल रही है। पहले दो दिन विकासखंड स्तर पर आयोजन हुए। इनके विजेताओं के बीच शनिवार को जिला स्तर पर आयोजन हुए। कुछ आयोजन आज भी किये जायेंगे। सिंधिया इसी में शामिल हो कर पुरस्कार वितरण करेंगे। यहां 4:30 बजे यहां से वे अशोकनगर जिले के लिए रवाना हो जाएंगे।