नीमच। मप्र इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कार्पोरेशन के रिजनल कार्यालय उज्जैन के कार्यकारी संचालक राजेश राठौर शनिवार को नीमच आए। उन्होंने झांझरवाड़ा औद्योगिक क्षेत्र में उद्योगपतियों की एक बैठक ली। इस बैठक में उद्योगपतियों ने उन्हें अपनी समस्याएं बताई। उन्होंने मौके पर ही उद्योगपतियों द्वारा बताई गई समस्याओं का निराकरण किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में उद्योगपति और नया उद्योग लगाने वाले युवा उद्योगपति मौजूद रहे। जिन्हें कार्यकारी संचालक का प्रभावी मार्गदर्शन मिला।
इस अवसर पर उद्योगपतियों को संबोधित करते हुए कार्यकारी संचालक राठौर ने कहा कि उद्योगों को बढ़ाना सरकार की पहली प्राथमिकता है। नीमच में भी इस दिशा में तेजी से काम चल रहा है।
इस मौके पर स्वराज इंडस्ट्रीज के मालिक साबिर खान और मप्र इंडस्ट्रियल कार्पोरेशन के पंकज जैन सहित अन्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।