BREAKING NEWS
KHABAR : मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार.. <<     KHABAR : 70 हजार टीचर्स को टीईटी से बचाने की कोशिश,.. <<     खरगोन के कसरावद में बारिश से स्कूल का खेल.. <<     NEWS : आचार्य पुलकसागरजी महाराज का वंडर सीमेंट.. <<     KHABAR : देवास में पेट्रोल में पानी मिलने का आरोप,.. <<     KHABAR : सेवानिवृत्त लांस नायक शिवनारायण गुर्जर.. <<     देवास में सेफ क्लिक 2.0 की गूंज, ऑनलाइन ठगी.. <<     देवास में हड़कंप, जेतपुरा के इंडियन पेट्रोल.. <<     KHABAR : शिक्षा व्यवस्था पर जलभराव की मार, तालाब.. <<     KHABAR : जिले में 7 जुलाई को प्रस्तावित रोजगार मेला.. <<     KHABAR : किताब से कल तक संवाद में विद्यार्थियों को.. <<     KHABAR : कॉलेज प्रवेश का एक और अवसर, पॉलिटेक्निक.. <<     मुरैना में गल्ला मंडी में खाद वितरण पर सवाल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की मनासा थाना पुलिस और नाबालिग.. <<     KHABAR : इंस्टाग्राम पर तंत्र-मंत्र के नाम पर.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक 2.0 अभियान में कोतवाली पुलिस की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 4, 2024, 1:23 pm
BIG NEWS : किसान आर्थिक रूप से मजबूत होगा तो देश मजबूत होगा- सांसद गुप्ता, मनासा विधानसभा के ग्राम कंजार्डा में एक दिवसीय किसान संगोष्ठी एवं कार्यशाला का आयोजन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। गांव का विकास होगा तभी इस देश का विकास होगा। किसान आर्थिक रूप से सक्षम होगा तभी देश आर्थिक रूप से उभरेगा। उक्त बात सांसद सुधीर गुप्ता ने नीमच जिले के मनासा विधानसभा के  ग्राम कंजार्डा में आयोजित एक दिवसीय किसान संगोष्ठी एवं कार्यशाला के दौरान कहीं।
कार्यक्रम में सांसद सुधीर गुप्ता ने मोदी सरकार द्वारा कृषि के क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों के बारे में विस्तृत चर्चा की। साथ ही किसानों का आधुनिक तरीके से खेती के बारे में जानकारी प्रदान की गई। किसानों को खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए नई तकनीको की जानकारी दी गई। सांसद गुप्ता ने कहा कि मोदी सरकार ने किसानों की चिंता की है। मोदी सरकार द्वारा कई योजनाएं संचालित की जा रही है। आज किसानों के खेतों तक सिंचाई का पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। पीएम किसान निधि का लाभ देश के 14 करोड़ से अधिक किसानों को मिल रहा है। किसानों का फसल बीमा, मृदा स्वास्थ्य कार्ड सहित किसान क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ मिल रहा है। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के माध्यम से किसान भाइयों को सब्सिडी के माध्यम सिंचाई उपकरण प्रदान किए जा रहे है। इसी के साथ ही कार्यशाला में अधिकारियों द्वारा किसानों को सरकार की अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की गई।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कैलाश पुरोहित, वरिष्ठ नेता प्रद्युम्न मारू, पुर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष भगतराम मालाहेडा, आशीष सारडा, विजय शर्मा, सहित कृषि विज्ञान अधिकारी वरिष्ठ कृषि विज्ञान अधिकारी सीपी पचौरी, डॉ पीएस नरुका, डॉ श्याम सिंह सारंगदेवोत आदि उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE