BREAKING NEWS
KHABAR : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के निजीकरण.. <<     BIG NEWS : मालवा के नीमच में खाकी का बड़ा एक्शन, जब.. <<     NEWS : माउंट आबू चिंतन शिविर की बड़ी घोषणा, अब.. <<     VIDEO NEWS: आधी घंटे की बारिश, शहर हुआ बेबस, हकीकत आई.. <<     BIG NEWS : उज्जैन संभाग में सबसे ज्यादा सूखे की.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव, कांग्रेस में टिकट की दौड़.. <<     KHABAR : मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार.. <<     KHABAR : 70 हजार टीचर्स को टीईटी से बचाने की कोशिश,.. <<     खरगोन के कसरावद में बारिश से स्कूल का खेल.. <<     NEWS : आचार्य पुलकसागरजी महाराज का वंडर सीमेंट.. <<     KHABAR : देवास में पेट्रोल में पानी मिलने का आरोप,.. <<     KHABAR : सेवानिवृत्त लांस नायक शिवनारायण गुर्जर.. <<     देवास में सेफ क्लिक 2.0 की गूंज, ऑनलाइन ठगी.. <<     देवास में हड़कंप, जेतपुरा के इंडियन पेट्रोल.. <<     KHABAR : शिक्षा व्यवस्था पर जलभराव की मार, तालाब.. <<     KHABAR : जिले में 7 जुलाई को प्रस्तावित रोजगार मेला.. <<     KHABAR : किताब से कल तक संवाद में विद्यार्थियों को.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 4, 2024, 5:32 pm
BIG NEWS : गुणवत्ताहीन और अखाद्य रंग मिली सौंफ पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, लगभग सवा 34 लाख रूपये कीमत की 26 हजार 750 किलोग्राम सौंफ की जब्त, पढ़े खबर 

Share On:-

इन्दौर। कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशानुसार एवं अपर कलेक्टर गौरव बैनल के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों एवं राजस्व विभाग (तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार) के संयुक्त दल द्वारा गत शुक्रवार को फर्म जैन ट्रेडर्स जीएनटी मार्केट धार रोड इंदौर का औचक निरीक्षण किया गया। उक्त प्रतिष्ठान में खाद्य पदार्थ सौंफ का प्रसंस्करण (ग्रेडिंग) होना पाया गया। खाद्य पदार्थ गुणवत्ताहीन होने के संदेह में सौंफ के दो नमूने लिए गए तथा लगभग 900 किलोग्राम सौंफ को जब्त किया गया।
इसी प्रकार एक अन्य कार्यवाही में हिम्मत नगर पालदा स्थित फर्म यू एन्ड मी का निरीक्षण कर सौंफ के दो नमूने लिए गए तथा सौंफ में कलर मिले होने की आशंका के आधार पर कुल 13 हजार 150 किलोग्राम सौंफ जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख 72 हजार रूपये हैं, जब्त किया गया।
इसी तरह एक अन्य दल द्वारा फर्म श्री पाल रत्न लाल, लाबरिया भेरू धार रोड पर की गई कार्यवाही में खाद्य पदार्थ सौंफ के कुल तीन नमूने लिए गए तथा गुणवत्ताहीन होने की आशंका में लगभग 9000 किलोग्राम सौंफ जब्त की गई जिसकी अनुमानित कीमत 12 लाख 50 हजार रूपये है।
एक अन्य दल द्वारा जीएनटी मार्केट स्थित फलोदी इंडस्ट्रीज का निरीक्षण कर सौंफ के तीन नमूने लिए गए तथा गुणवत्ताहीन होने की शंका में 3700 किलोग्राम सौंफ जिसकी अनुमानित कीमत 4 लाख 90 हजार है को जब्त किया गया।
इस प्रकार उक्त चारों कार्रवाइयों में कुल 26 हजार 750 किलोग्राम सौंफ की जब्‍ती की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 34 लाख 20 हजार रूपये है। लिए गए सभी नमूनों को जांच हेतु खाद्य विश्लेषक राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला मध्य प्रदेश भोपाल की ओर प्रेषित किया जाएगा। जिनकी जांच रिपोर्ट प्राप्ति उपरांत आगामी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की कार्रवाई आगे भी सतत रूप से जारी रहेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE