विदिशा। नेहरू युवा केंद्र एवं मध्य प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति के तत्वाधान एवं मप्र जन अभियान परिषद के सहयोग से 10 फरवरी तक चलाए जा रहे एड्स और एचआईवी रोकथाम हेतु जन जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत आज शासकीय संजय गांधी स्मृति महाविद्यालय में युवा संवाद व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि वक्ताओं द्वारा युवाओं को एड्स व एचआईवी के संक्रमण की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही उनकी जिज्ञासाओं को लेकर प्रश्नोत्तरी करते हुए इससे बचने के उपाय के बारे में भी बताया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्वास्थ्य विभाग के मीडिया ऑफिसर डॉ बीएस दांगी, आईसीटीसी काउंसलर सीमा रघुवंशी, जिला समन्यवक यूनिसेफ अमित शर्मा, जन अभियान परिषद की ब्लाक समन्वयक ममता राठौर, वरिष्ठ पत्रकार यशपाल यादव सहित बड़ी संख्या में युवाजन व सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।