डेस्क। चुनावी रैलियों और कार्यक्रमों में बच्चों के उपयोग को लेकर भारत निर्वाचन आयोग ने राजनीतिक दलों पर शिकंजा कसा है। 5 फरवरी को जारी निर्देश में आयोग ने कहा है कि चुनाव संबंधी किसी भी गतिविधि में बच्चों का उपयोग नहीं किया जा सकेगा।
इसके संबंध में सख्त निर्देश जारी करते हुए आयोग की ओर से राजनीतिक दलों को सलाह दी गई है कि वे चुनाव प्रचार में बच्चों का इस्तेमाल न करें। पोस्टर, पंपलेट्स के वितरण या चुनावी कार्यक्रम नारेबाजी, प्रचार रैलियां, चुनावी सभाएं आदि में बच्चों का उपयोग दल नहीं कर सकेंगे। आयोग ने कहा है कि बच्चों का चुनाव में राजनीतिक उपयोग किए जाने के मामले में आयोग का जीरो टॉलरेंस है।