BREAKING NEWS
BIG NEWS : पंडवानी की अमर आवाज हुई खामोश, पद्म.. <<     KHABAR : गौरी शाह बाबा की ऐतिहासिक मजार में तोड़फोड़,.. <<     KHABAR : रिटायर्ड बिजलीकर्मी की अग्रिम जमानत.. <<     KHABAR : गौरक्षा सेना ने एक दिन में 5 स्थानों पर.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने पहली चाल चलकर किया राष्ट्रीय.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी,.. <<     NEWS : मैसूर में ‘अग्रवाल रत्न’ सम्मान से हुए.. <<     NEWS : राजाधिराज स्वरूप में ठाकुरजी के दर्शन, 56.. <<     KHABAR : स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश एसएलडीसी को मिला.. <<     KHABAR : तीन दिवसीय उमंग स्कूल हेल्थ एंड वेलनेस.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : छात्रों को राहत, पिछड़ा वर्ग छात्रवृत्ति.. <<     माउंट आबू में ऐतिहासिक घोषणा,अब संविधान और.. <<     खरगोन के महेश्वर पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त,.. <<     KHABAR : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के निजीकरण.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 5, 2024, 7:16 pm
NEWS : जिला कलेक्टर ने ली अधिकारियों की बैठक, एमपी/एमएलए/लेड सहित डीएमएफटी कार्यों की समीक्षा, पढ़े रेखा खाबिया की खबर  

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले में चलाए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों, एमपी/एमएलए/लेड तथा डीएमएफटी में स्वीकृत कार्यों सहित विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओ को लेकर जिला कलक्टर आलोक रंजन ने आज डीआरडीए हाल में जिलास्तरीय अधिकारियों की बैठक ली और आवश्यक निर्देश प्रदान किए।

जिला कलक्टर आलोक रंजन ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में जनसुनवाई है इसलिए अधिकारी ब्लॉक स्तरीय एवं ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई में प्राप्त प्रमुख प्रकरणों को प्राथमिकता से निस्तारित करें। उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों से कहा कि वह अपने-अपने कार्यालय में जनसुनवाई का समय निर्धारित करें। उन्होंने एमपी एवं एमएलए एलईडी में स्वीकृत कार्यों की समीक्षा की और अधूरे पड़े कार्यो को पूर्ण करने तथा बकाया युसीसी भिजवाने के निर्देश भी बैठक में दिए। उन्होंने बैठक में राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज 60 दिन से अधिक के प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की और उन्हें निस्तारित करने के निर्देश दिए।

जिला कलक्टर ने विभिन्न विभागों की फ्लैगशिप योजनाओं एवं प्राथमिकताओं तथा निशक्तजन कर्मचारियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने राजकीय विद्यालयों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों पर पर्याप्त विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने एवं बकाया विद्युत कनेक्शन के लिए आवेदन करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। उन्होंने आने वाले ग्रीष्म ऋतु के दौरान पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने तथा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र की पेयजल योजनाओं की समीक्षा भी बैठक में की गई। 

इस अवसर पर जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी धायगुड़े स्नेहल नाना, एसीईओ राकेश पुरोहित, उपखंड अधिकारी चित्तौड़गढ़ बीनू देवल, यूआईटी सचिव हिम्मत सिंह बारहठ सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE