छिंदवाड़ा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार को छिंदवाड़ा आ रहे हैं। भाजपा के ’गांव चलो अभियान’ के तहत उनका यह छिंदवाड़ा में पहला दौरा है। इससे पहले सीएम पांढुर्णा जिले के दौरे पर आ चुके हैं। मुख्यमंत्री हर्रई के अहरवाड़ा में रात्रि विश्राम करेंगे। ग्रामीणों से चर्चा करेंगे। वे शाम 6 बजे हर्रई के अहरवाड़ा पहुंचेंगे।
कलेक्टर मनोज पुष्प और जिला पंचायत सीईओ पार्थ जायसवाल ने सोमवार को हर्रई में व्यवस्थाएं देखीं।
प्रदेश के नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी आज छिंदवाड़ा आ रहे हैं। वे भाजपा कार्यालय में लोकसभा चुनाव को लेकर संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने छिंदवाड़ा लोकसभा सीट का ऑब्जर्वर कैलाश विजयवर्गीय को बनाया है।