खरगोन। नगरपालिका अमले ने सोमवार को अतिक्रमण हटाओ मुहिम चलाई। नगरपालिका का अमला दोपहर में शहर के व्यस्ततम बाजार राधावल्लभ मार्केट, डायवर्सन रोड़, बावडी बस स्टेंड, मांगरुल रोड़ पर पहुंचा। इन क्षेत्रों में शाम करीब 5 बजे तक चली कार्रवाई में दुकानों के बाहर पसरे अतिक्रमण को सख्ती से हटवाया गया तो कई दुकानों के बाहर से सामान जब्त भी किया गया है।
कार्रवाई के दौरान कई दुकानदारों ने हिदायत देने पर सामान समेट लिया तो कई कार्रवाई की सूचना मिलने पर पहले ही सामान समेटते नजर आए। कई ऐसे थे जो हिदायत के बाद भी सामान सड़क पर ही फैलाए व्यापार कर रहे थे, जिनका सामान जब्त किया गया है। बावड़ी बस स्टेंड पर कई फल दुकानें ऐसी है जो मुख्य दुकान से करीब 15 फीट आगे सड़क तक फल- फ्रुट के कैरेट जमाकर व्यापार किया जा रहा है। नपा अफसरों ने हिदायत दी है कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, व्यापारी अपनी दुकानों ही हद में रखें।