BREAKING NEWS
BIG NEWS : पंडवानी की अमर आवाज हुई खामोश, पद्म.. <<     KHABAR : गौरी शाह बाबा की ऐतिहासिक मजार में तोड़फोड़,.. <<     KHABAR : रिटायर्ड बिजलीकर्मी की अग्रिम जमानत.. <<     KHABAR : गौरक्षा सेना ने एक दिन में 5 स्थानों पर.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने पहली चाल चलकर किया राष्ट्रीय.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी,.. <<     NEWS : मैसूर में ‘अग्रवाल रत्न’ सम्मान से हुए.. <<     NEWS : राजाधिराज स्वरूप में ठाकुरजी के दर्शन, 56.. <<     KHABAR : स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश एसएलडीसी को मिला.. <<     KHABAR : तीन दिवसीय उमंग स्कूल हेल्थ एंड वेलनेस.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में भूजल संरक्षण के लिए सख्ती,.. <<     KHABAR : छात्रों को राहत, पिछड़ा वर्ग छात्रवृत्ति.. <<     माउंट आबू में ऐतिहासिक घोषणा,अब संविधान और.. <<     खरगोन के महेश्वर पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त,.. <<     KHABAR : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के निजीकरण.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 6, 2024, 10:49 am
BIG REPORT : चुनाव प्रबंधन कार्यालय के शुभारम्भ कार्यक्रम में पहुंचे डिप्टी सीएम देवड़ा, कांग्रेस पर जमकर बरसे, पढे़ जयप्रकाश सोंलकी की खबर 

Share On:-

बड़वानी। लोकसभा क्षेत्र के चुनाव प्रबंधन कार्यालय के शुभारम्भ कार्यक्रम में पंहुचे उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने मंच से कार्यकर्ताओ को ताकत के साथ लोकसभा चुनाव में उतरने का संकल्प दिलाते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा के सामने वो पार्टी खड़ी है जिसने धारा 370, राम मंदिर सहित हर उस बात का विरोध किया है जो देश हित में है।

बड़वानी में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुवे उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि हम सब भारतीय जनता के कार्यकर्ता है। हम नीचे बैठे है और वो मंच पर बैठे हैं। ये  हमारी पार्टी की एक व्यवस्था है, किसको क्या पद देना है, किसको क्या नहीं भाजपा में कोई छोटा नहीं कोई बड़ा नहीं। जगदीश देवड़ा आज डिप्टी सीएम है ये व्यवस्था है, लेकिन मुझे किसी गलतफहमी में नही रहना चाहिए। ये वो पार्टी है जो कार्यकर्ताओं की पार्टी है। यहां बनने वाला बड़ा नहीं बनाने वाला बड़ा होता और बनाने वाले मेरे सामने बैठे हैं, जिन्होंने भाजपा को राष्ट्रीय पार्टी बना दिया। हम सौभाग्य शाली है कि हम विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के कार्यकर्ता है, जिस उद्देश्य को लेकर हमने काम शुरू किया था उस काम को पूरा करने वाली हमारी पार्टी है। हम सत्ता में आने का, मंत्री बनाने का काम नहीं कर रहे हैं। हम देश का नक्शा बदलने के लिए भाजपा में काम कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा जगदीश देवड़ा सामान्य कार्यकर्ता है, जिसे पार्टी ने 8 चुनाव लड़ा दिए ये सिर्फ भाजपा में सम्भव है। उन्होंने कहा के युद्ध का नगाड़ा बज गया है। अब सुस्त नही रहना। चुनाव दो पार्टी लड़ रही है, हमने मंदिर भव्य बनाने का वादा किया और बना दिया। दूसरी पार्टी वो जिसने राम के मंदिर का विरोध किया। सनातन को मिटाने की बात कही। हर काम का विरोध करें वो कांग्रेस पार्टी हमारे सामने चुनाव लड़ रही है। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोगों को शर्म नहीं है। अगर हो तो डूब मरना चाहिए 60/70 साल जो खजाने के मालिक रहे उस दौर में लोग आसमान, नाले के पास खुले में बगैर छत जीवन बिताने को मजबूर थे, लेकिन उन्हें लज्जा नहीं आई। ये हिंदुस्तान पर कलंक था लेकिन एक हमारे मोदी जिन्होंने लाल किले से ग्यारंटी ली तारीख घोषित की के 2024 तक घर गैस चूल्हा और पानी हर जरूरत मंद तक पंहुचाऊंगा और उन्होंने ग्यारंटी पूरी की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE