बड़वानी। शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास नई दिल्ली मध्यभारत प्रांत जिला बड़वानी के तत्वाधान में शहर के शहीद भीमा नायक महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया गया जिसमें करीब 500 लोगों ने हिंदी में हस्ताक्षर किये स्कूल प्राचार्य रामसागर मिश्रा ने बताया के उक्त कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद सहित करीब 500 लोगों ने हिस्सा लेकर मात्र भाषा के प्रति अपना कर्तव्य निभाया इस दौरान स्कूल प्राचार्य श्री राम यादव ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित कर लोगों को मात्र भाषा के प्रति जागरूक कर अपनी मात्र भाषा के कार्य करने की अपील की।