बालाघाट। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मंगलवार को पहली बार आदिवासी और नक्सल प्रभावित क्षेत्र बालाघाट के दौरे पर हैं। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस बार हाेली और महाशिवरात्रि के कारण लाड़ली बहनों के बैंक खातों में राशि 01 मार्च को आएगी।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि हमारी सरकार के पास पैसों की कमी नहीं है। हमारी लाड़ली बहनों को अब 10 तारीख का भी इंतजार करने की जरूरत नहीं है। अब लाड़ली बहनों के खाते में महीने की एक ही तारीख को राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी।