शाजापुर। स्वर्गीय द्रोपदी देवी पारीक की स्मृति में रक्त दान शिविर आयोजित हुआ। इस शिविर में 142 यूनिट रक्त संग्रह हुआ। चुना फाटक स्थित आरकेसीएल के सेवा प्रदाता सनराईज इंस्टिट्यूट तथा विप्र फाउंडेशन के जिला अधिक्षक अश्विनी पारीक द्वारा रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर नवनीत शर्मा, पीसीसी सदस्य भूपेन्द्र चौधरी, जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र दादरी, पूर्व सभापति यादवेन्द्र शर्मा जिला प्रमुख कविता मेघवाल, जेपी गर्ग, पूर्व प्रधान दयाराम जाखड, पार्षद लीलाधर पारीक, मनोज सैनी, तरुण विजय, पीसीसी सदस्य मनीष मक्कासर, जेपी गर्ग, संतोष राजपुरोहित, आरएल ककड़, मोहमद मुश्ताक जोइया, पाल सिंह रामपुरिया, पीसी बंसल थे।
सनराइज इंस्टीट्यूट के प्रबंध निदेशक महावीर प्रसाद शर्मा ने बताया कि उनकी माताजी द्रोपदी देवी की स्मृति में आज रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया है, उनकी माताजी बहुत ही सेवा भावी थी तथा नियमित रूप से पूजा पाठ तथा समाज सेवा के कार्य किया करती थी।
विप्र फाउन्डेशन के जिला अध्यक्ष अश्विनी पारीक ने बताया कि रक्त दान अत्यंत पुनीत कार्य है जो हार्डी सम्बन्धी रोगों रक्तदानी की रक्षा करता है। यह नेक कार्य सबको जीवन दान देने वाला कार्य है साथ ही हेलमेट सड़क दुर्घटना में मस्तिष्क की सुरक्षा करता है। इसलिए सडक सुरक्षा को देखते हुए हेल्मट वितरित किया गया।
कार्यक्रम में विप्र फाउन्डेशन से प्रदेश सचिव पंडित जसवीर शर्मा, लोक राज शर्मा, दिनेश दाधीच, मंजू शर्मा, एलडी तवानिया जिला महासचिव महेंद्र चतुर्वेदी विक्की त्रिपाठी, लोकराज शर्मा, दीपक शर्मा, लखविन्द्र सिंह, प्रदीप बराड इशाक चायनान, संदीप धालीवाल मनीष कुमार, पारीक समाज के अध्यक्ष पवन पारीक, राकेश पारीक, विशाल शर्मा, सुभाष बोहरा, सतीश पारीक, हेमंत गोयल, सुनील कामरा, पुष्पा शर्मा, इंदु तिवाड़ी, प्रवीन तिवाड़ी, राजकुमार दायमा, रामनिवास शर्मा, डाक्टर सनेश्वर शर्मा, रामेश्वर भाटी, मदन मोहन स्वामी आदि जन शामिल हुए।