BREAKING NEWS
KHABAR : बड़वाह-धामनोद स्टेट हाईवे विवाद, किसानों.. <<     KHABAR : नीमच में 22 जुलाई को होगा सामूहिक अर्क.. <<     KHABAR : कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमले के विरोध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन ने जनसंघ के संस्थापक डॉ... <<     KHABAR : जंगल बचाने के लिए कोरकू समाज का महाआंदोलन,.. <<     BIG NEWS : मौसम विभाग ने जारी किया एमपी के 23 जिलों के.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने 100 जीवन.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रुक्मण बाई गुर्जर, परिवार में.. <<     KHABAR : एक पेड़ अपने बुजुर्गों के नाम” अभियान के.. <<     KHABAR : कृषि साख सहकारी संस्था में 74 लाख रुपये के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के दलोदा में भयानक सड़क हादसा,.. <<     VIDEO NEWS: नीमच यातायात पुलिस की सख्ती जारी,शराबी.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में मौसम ने बदला मिजाज, सुबह से छाए.. <<     छतरपुर में आकाशीय बिजली गिरने से दो किसानों.. <<     BIG NEWS : स्कूल में रील, सोशल मीडिया पर बवाल!.. <<     BIG REPORT : नीमच में यातायात पुलिस का सख्त एक्शन,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ बाईपास परियोजना की अधिसूचना.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 21, 2024, 4:01 pm
BIG NEWS : मंदसौर जिले को बहुत बड़ी उपलब्धि मिली है- उप मुख्यमंत्री, डिप्टी सीएम देवड़ा एवं सांसद गुप्ता ने पासपोर्ट कार्यालय का किया शुभारंभ, पढ़े रवि पोरवाल खबर  

Share On:-

मंदसौर। मध्य प्रदेश शासन के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा एवं सांसद सुधीर गुप्ता द्वारा नवीन कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक 101 में पासपोर्ट कार्यालय का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा विजय पाटीदार, गरोठ विधायक चंद्ररसिंह सिसोदिया, जनपद पंचायत अध्यक्ष बसंत शर्मा, पार्षद भारती पाटीदार, स्थानीय जनप्रतिनिधि, कलेक्टर दिलीप कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया, क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी शीतांशु चौरसिया, पोस्ट मास्टर जनरल इंदौर परिक्षेत्र प्रीती अग्रवाल, सीईओ जिला पंचायत कुमार सत्यम, पोस्ट ऑफिस अधीक्षक मंदसौर जगदीश, अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

शुभारंभ अवसर पर उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि आज हम सभी के लिए खुशी का क्षण है। मध्य प्रदेश में सबसे पहली बार 1978 में भोपाल में पासपोर्ट कार्यालय का शुभारंभ हुआ था। मंदसौर जिले में पासपोर्ट कार्यालय का शुभारंभ आज हुआ है। मंदसौर जिले के लिए यह सबसे बड़ी उपलब्धि है। आने वाले समय में हर लोकसभा क्षेत्र में इस तरह के एक-एक पासपोर्ट कार्यालय शुरू होंगे। अब पासपोर्ट बनाने के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी। सीधे मंदसौर से ही पासपोर्ट बन जाया करेगा। प्रधानमंत्री ने जनता की तकलीफों को दूर करने का काम किया है। उन्हीं का परिणाम है कि आज मंदसौर जिले में पासपोर्ट कार्यालय शुरू हुआ। 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है और विश्व में नंबर वन पर लाना है। इसके लिए सरकार लगातार प्रयासरत हैं।

सांसद सुधीर गुप्ता द्वारा कहा गया कि पासपोर्ट कार्यालय के पीछे रोजगार के असीम अवसर छुपे हुए हैं। भारत सरकार ने विगत 10 वर्षों में पासपोर्ट बनाने की प्रक्रियाओं को और आसान किया है। आने वाले समय में नीमच में भी पासपोर्ट कार्यालय शुरू हो इसके लिए प्रयास किया जा रहे हैं। आज भारत में सेवा को छोड़ बिजनेस के क्षेत्र की तरफ रुझान बड़ा है। भारत में पैक्स समिति अभी बहुत अच्छे से काम कर रही है। सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाएं को लखपति दीदी बनाना है। इस क्षेत्र में प्रधानमंत्री लगातार प्रयास कर रहे हैं। पोस्ट ऑफिस बैंकिंग क्षेत्र का आधार बन चुके हैं। मंदसौर जिले के लिए अगर एमओयू साइन होता है तो 10 से 15 हजार बच्चों को वैश्विक रोजगार प्राप्त होगा। इसके लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE