BREAKING NEWS
KHABAR : बड़वाह-धामनोद स्टेट हाईवे विवाद, किसानों.. <<     KHABAR : नीमच में 22 जुलाई को होगा सामूहिक अर्क.. <<     KHABAR : कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमले के विरोध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन ने जनसंघ के संस्थापक डॉ... <<     KHABAR : जंगल बचाने के लिए कोरकू समाज का महाआंदोलन,.. <<     BIG NEWS : मौसम विभाग ने जारी किया एमपी के 23 जिलों के.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने 100 जीवन.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रुक्मण बाई गुर्जर, परिवार में.. <<     KHABAR : एक पेड़ अपने बुजुर्गों के नाम” अभियान के.. <<     KHABAR : कृषि साख सहकारी संस्था में 74 लाख रुपये के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के दलोदा में भयानक सड़क हादसा,.. <<     VIDEO NEWS: नीमच यातायात पुलिस की सख्ती जारी,शराबी.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में मौसम ने बदला मिजाज, सुबह से छाए.. <<     छतरपुर में आकाशीय बिजली गिरने से दो किसानों.. <<     BIG NEWS : स्कूल में रील, सोशल मीडिया पर बवाल!.. <<     BIG REPORT : नीमच में यातायात पुलिस का सख्त एक्शन,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ बाईपास परियोजना की अधिसूचना.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 21, 2024, 6:05 pm
BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के प्रस्तावित नीमच के कार्यक्रम की तैयारियां प्रारम्भ, कलेक्टर ने जिला अधिकारियों को सौंपें दायित्व, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आगामी 23 फरवरी 2024 को नीमच जिले में कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को लाभ पत्र वितरित करेगें। साथ ही विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं शिलान्यास करेगें।

कलेक्टर दिनेश जैन की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में आयोजित बैठक में जिला अधिकारियों को विभिन्न दायित्व सौंपे गये। बैठक में कलेक्टर ने सभी जिला अधिकारियों को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर जैन ने कार्यक्रम के लिए स्थल, सभा स्थल चयन, हितग्राहियों को कार्यक्रम स्थल पर लाने, उन्हे सु-व्यवस्थित ढंग से बैठने की व्यवस्था, परिवहन, मंच व्यवस्थाएं, कार्यक्रम स्थल पर पेयजल एवं साफ-सफाई व्यवस्था सहित अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाओं संबंधी दायित्व अधिकारियों को सौपे और सौंपे गये, दायित्वों का समय-सीमा में निर्वहन करने के निर्देश भी दिए। 
बैठक में एडीएम नेहा मीना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसौदिया, जिला पंचायत सीईओ गुरुप्रसाद व सभी एसडीएम, जनपद सीईओ एवं सभी जिला अधिकारी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE