BREAKING NEWS
KHABAR : बड़वाह-धामनोद स्टेट हाईवे विवाद, किसानों.. <<     KHABAR : नीमच में 22 जुलाई को होगा सामूहिक अर्क.. <<     KHABAR : कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमले के विरोध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन ने जनसंघ के संस्थापक डॉ... <<     KHABAR : जंगल बचाने के लिए कोरकू समाज का महाआंदोलन,.. <<     BIG NEWS : मौसम विभाग ने जारी किया एमपी के 23 जिलों के.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने 100 जीवन.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रुक्मण बाई गुर्जर, परिवार में.. <<     KHABAR : एक पेड़ अपने बुजुर्गों के नाम” अभियान के.. <<     KHABAR : कृषि साख सहकारी संस्था में 74 लाख रुपये के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के दलोदा में भयानक सड़क हादसा,.. <<     VIDEO NEWS: नीमच यातायात पुलिस की सख्ती जारी,शराबी.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में मौसम ने बदला मिजाज, सुबह से छाए.. <<     छतरपुर में आकाशीय बिजली गिरने से दो किसानों.. <<     BIG NEWS : स्कूल में रील, सोशल मीडिया पर बवाल!.. <<     BIG REPORT : नीमच में यातायात पुलिस का सख्त एक्शन,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ बाईपास परियोजना की अधिसूचना.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 21, 2024, 6:11 pm
BIG REPORT : लक्ष्मीबाई नगर अनाज मंडी में किसानों का प्रदर्शन, ट्रैक्टर रैली की अनुमति नहीं दी, किसानों को मंडी में ही रोका, पढे़ खबर

Share On:-

इंदौर। जमीन अधिग्रहण के विरोध में किसान एकजुट हो गए हैं। भारतीय किसान संघ के बैनर तले किसान लक्ष्मीबाई अनाज मंडी पर बुधवार को इकट्‌ठा हुए। यहां से ट्रैक्टर रैली निकाल किसानों को कलेक्टर कार्यालय जाना था। बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर लेकर बुधवार सुबह मंडी पहुंचे।

किसानों के विरोध प्रदर्शन की सूचना पर बड़ी संख्या में पुलिस बल लक्ष्मीबाई नगर स्थित अनाज मंडी पहुंच गया। एसीपी विवेक सिंह ने नेतृत्व में पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई। किसानों को मंडी परिसर से बाहर नहीं निकलने देने की पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली।


किसान संघ के पदाधिकारियों ने ट्रैक्टर रैली के लिए पुलिस-प्रशासन को सूचना दी थी, लेकिन अनुमति नहीं मिली। ट्रैक्टर लेकर कलेक्टर कार्यालय प्रदर्शन करने जा रहे किसानों को पुलिस ने लक्ष्मीबाई अनाज मंडी गेट पर ही रोक दिया। इस पर किसान वहीं विरोध-प्रदर्शन करने लगे।


भारतीय किसान संघ के इंदौर जिला अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह राठौड़ का कहना है कि पहले कई बार इस बारे में प्रशासन को बता चुके हैं। जनप्रतिनिधियों को भी सब कुछ बता दिया, लेकिन कुछ नहीं हुआ। कहीं भी सुनवाई नहीं हुई। आखिरकार मजबूरी में हमें ट्रैक्टर रैली निकालने का फैसला लेना पड़ा।


ये है विरोध की वजह
दरअसल पूर्वी और पश्चिमी रिंग रोड के लिए कृषि भूमि का अधिग्रहण होना है। किसानों का कहना है कि इस अधिग्रहण में 95 प्रतिशत एरिया उपजाऊ जमीन का लिया जा रहा है, जो ठीक नहीं है। उपजाऊ जमीन का अधिग्रहण कम से कम किया जाए।
साथ ही सरकार जमीन की जो कीमत दे रही है वो वर्तमान कीमत से कम है। सरकार गाइडलाइन से दोगुना पैसे दे रही है लेकिन जद में आ रही गांवों की जमीन की गाइडलाइन वर्तमान कीमत से बहुत कम है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE