BREAKING NEWS
KHABAR : बड़वाह-धामनोद स्टेट हाईवे विवाद, किसानों.. <<     KHABAR : नीमच में 22 जुलाई को होगा सामूहिक अर्क.. <<     KHABAR : कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमले के विरोध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन ने जनसंघ के संस्थापक डॉ... <<     KHABAR : जंगल बचाने के लिए कोरकू समाज का महाआंदोलन,.. <<     BIG NEWS : मौसम विभाग ने जारी किया एमपी के 23 जिलों के.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने 100 जीवन.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रुक्मण बाई गुर्जर, परिवार में.. <<     KHABAR : एक पेड़ अपने बुजुर्गों के नाम” अभियान के.. <<     KHABAR : कृषि साख सहकारी संस्था में 74 लाख रुपये के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के दलोदा में भयानक सड़क हादसा,.. <<     VIDEO NEWS: नीमच यातायात पुलिस की सख्ती जारी,शराबी.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में मौसम ने बदला मिजाज, सुबह से छाए.. <<     छतरपुर में आकाशीय बिजली गिरने से दो किसानों.. <<     BIG NEWS : स्कूल में रील, सोशल मीडिया पर बवाल!.. <<     BIG REPORT : नीमच में यातायात पुलिस का सख्त एक्शन,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ बाईपास परियोजना की अधिसूचना.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 21, 2024, 7:27 pm
KHABAR : समाधान आपके द्वार शिविर का हुआ समापन, उपस्थित जन सामान्य ने इस पहल का किया स्वागत, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति इंदौर एवं मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंदसौर द्वारा समाधान आपके द्वार योजनांतर्गत शिविर का आयोजन किया गया। समाधान आपके द्वार योजना के अंतर्गत जिला प्रशासन, नगर पालिका, स्वास्थ्य विभाग एवं क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय के सहयोग से जन सामान्य के विभिन्न दस्तावेज बनवाने अथवा संशोधन करवाने हेतु शिविर का आयोजन किया गया। 
जिला विधिक सहायता अधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि शिविर में 200 से अधिक आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड एवं समग्र आईडी बनवाए/संशोधित करवाए गए। लर्निंग लाइसेंस बनाने हेतु स्थापित स्टॉल में 150 से अधिक महिला एवं पुरुषों के लर्निंग लाइसेंस बनवाए गए। महिलाओं हेतु निशुल्क पिंक लाइसेंस बनवाने आई महिलाओं को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंदसौर के पैरा लीगल वॉलिंटियर्स द्वारा स्वयं के मोबाइल पर लर्निंग लाइसेंस बनवाए जाने की प्रक्रिया बताकर उनके लाइसेंस बनवाए गए। शिविर में उपस्थित जन सामान्य ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंदसौर की इस पहल का स्वागत करते हुए बताया कि उनमें से बहुत से लोग अपने दस्तावेजों में कमी की वजह से परेशान थे परंतु आज के शिविर से उन्हें बहुत लाभ हुआ। 
इस अवसर पर जिला न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हर्ष सिंह बहरावत, जिला विधिक सहायता अधिकारी प्रवीण कुमार, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी वीरेंद्र सिंह यादव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैरा लीगल वॉलिंटियर्स एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE