मनासा। नगर में विद्युत विभाग द्वारा उपभोक्ताओं के घरों पर स्मार्ट मीटर लगना प्रारंभ हो गया हैं। स्मार्ट मीटर लगाने से उपभोक्ताओं की रीडिंग संबंधित समस्या समाप्त हो जाएगी। रीडिंग संबंधित समस्याओं पर विराम लगेगा ऐसे और भी कहीं फायदे उपभोक्ता को रहेंगे। मीटर रीडिंग एवं बिलिंग में पारदर्शिता आएगी।
स्मार्ट मीटर लगाने का शुभारंभ संभाग के कार्यपालन यंत्री प्रदीप सिंह दांगी एवं सहायक यंत्री दिनेश कुमार मालवीय की उपस्थिति में प्रारंभ किया गया।