BREAKING NEWS
KHABAR : बड़वाह-धामनोद स्टेट हाईवे विवाद, किसानों.. <<     KHABAR : नीमच में 22 जुलाई को होगा सामूहिक अर्क.. <<     KHABAR : कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमले के विरोध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन ने जनसंघ के संस्थापक डॉ... <<     KHABAR : जंगल बचाने के लिए कोरकू समाज का महाआंदोलन,.. <<     BIG NEWS : मौसम विभाग ने जारी किया एमपी के 23 जिलों के.. <<     KHABAR : महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने 100 जीवन.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रुक्मण बाई गुर्जर, परिवार में.. <<     KHABAR : एक पेड़ अपने बुजुर्गों के नाम” अभियान के.. <<     KHABAR : कृषि साख सहकारी संस्था में 74 लाख रुपये के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले के दलोदा में भयानक सड़क हादसा,.. <<     VIDEO NEWS: नीमच यातायात पुलिस की सख्ती जारी,शराबी.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में मौसम ने बदला मिजाज, सुबह से छाए.. <<     छतरपुर में आकाशीय बिजली गिरने से दो किसानों.. <<     BIG NEWS : स्कूल में रील, सोशल मीडिया पर बवाल!.. <<     BIG REPORT : नीमच में यातायात पुलिस का सख्त एक्शन,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ बाईपास परियोजना की अधिसूचना.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 21, 2024, 7:59 pm
BIG NEWS : मुख्‍यमंत्री डॉ यादव नीमच में 151.78 करोड के कार्यो का शिलान्‍यास एवं लोकार्पण करेंगे, कलेक्‍टर ने की सीएम के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव 23 फरवरी 2024 को नीमच प्रवास के दौरान दशहरा मैदान नीमच पर आयोजित कार्यक्रम में 151.78 करोड की लागत के विभिन्‍न 17 विकास एवं निर्माण कार्यो का शिलान्‍यास एवं लोकार्पण करेंगे। इनमें 143.48 करोड के तीन विकास एवं निर्माण कार्यो का भूमिपूजन एवं शिलान्‍यास तथा 8.30 करोड लागत के विभिन्‍न 14 निर्माण कार्यो का लोकार्पण भी मुख्‍यमंत्री व्‍दारा किया जावेगा। इस मौके पर विभिन्‍न जनकल्‍याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को मुख्‍यमंत्री डॉ यादव व्‍दारा लाभ पत्र भी वितरित किये जाएंगे।
कलेक्‍टर दिनेश जैन की अध्‍यक्षता में बुधवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में मुख्‍यमंत्री के प्रस्‍तावित कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में आयोजित बैठक में जिला अधिकारियों को सौपें गए कार्यो की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में कलेक्‍टर ने सभी जिला अधिकारियों को मुख्‍यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में सभी आवश्‍यक व्‍यवस्‍थाएं एवं प्रबंध तत्‍परतापूर्वक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्‍टर ने कार्यक्रम स्‍थल पर सभी विभागों के अधिकारियों को अपने विभाग व्‍दारा संचालित योजनाओं, उपलब्धियों और विकास गतिविधियों पर आधारित प्रदर्शनियां लगाने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रदर्शनी आकर्षक हो और एलईडी पर प्रदर्शनी से संबंधित विकास गतिविधियों का सजीव प्रसारण भी करवाएं। प्रदर्शनी से संबंधि‍त थीम की जानकारी का नोट नोडल अधिकारी को प्रस्‍तुत करें। स्‍टॉल पर कर्मचारियों की निर्धारित ड्रेस में नामजद ड्यूटी लगाए। 
बैठक में कलेक्‍टर जैन ने कार्यक्रम के सभा स्‍थल पर, हितग्राहियों को कार्यक्रम स्‍थल पर लाने की व्‍यवस्‍था, उन्‍हे सु-व्‍यवस्थित ढंग से बैठने की व्‍यवस्‍था, परिवहन व्‍यवस्‍था, मंच व्‍यवस्‍थाएं, कार्यक्रम स्‍थल पर पेयजल एवं साफ-सफाई व्‍यवस्‍था सहित अन्‍य सभी आवश्‍यक व्‍यवस्‍थाओं के संबंध में दायित्‍वों का समय-सीमा में तत्‍परतापूर्वक निर्वहन करने के निर्देश भी दिए। 
बैठक में एडीएम नेहा मीना, जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद, संयुक्‍त कलेक्‍टर राजेश शाह, प्रीति संघवी, सभी डिप्‍टी कलेक्‍टर व सभी एसडीएम, सभी तहसीलदार, जनपद सीईओ एवं विभिन्‍न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE