बुरहानपुर। जिले के ग्राम लोधीपुरा में दरगाह ए हकीमी के खिलाफ चल रहे आमरण अनशन को खत्म करवाने पहुचा पुलिस प्रशासन एवं तहसील को करना पड़ा भारी विरोध का सामना, अनशन कर रहे युवक को मेडिकल टीम द्वारा अस्पताल ले जाने के दौरान अनशन कर रहे ग्रामीणों ने रोका एम्बुलेंस पलटाने का प्रयास किया गया, पुलिस लगातार ग्रामीणों को समझाइश का कर रही प्रयास, मरघट की जमीन को लेकर जारी है आंदोलन।
बुरहानपुर जिले के ग्राम लोधीपुरा में दरगाह ए हकीमी प्रबंधन द्वारा अनुसूचित जाति समाज की मरघट की जमीन को कब्ज़ा करने के आरोप लग रहे है जिस पर पक्का निर्माण भी कर दिया गया है। अब इसे लेकर चार दिनों से आमरण अनशन किया जा रहा है। बुधवार को आंदोलनकारी सचिन गाढ़े की तबियत बिगड़ने पर पुलिस द्वारा आंदोलन समाप्त करवाने के लिए मौके पर पहुचे किन्तु आंदोलनकारियों द्वारा पुलिस के साथ झड़प हो गई, पुलिस ने मेडिकल टीम को बुलाया गया जंहा डॉक्टरों ने आंदोलनकारी को अस्पताल भर्ती करवाने की हिदायत दी, किन्तु अन्य आंदोलनकारियों ने पीड़ित को अस्पातल ले जाने नही दिया गया पुलिस ने बल पूर्वक पीड़ित को लेजाना चाहा तो आंदोलनकारियों ने पुलिस के विरोध करते हुए एम्बुलेंस को रोका किन्तु एम्बुलेंस नही रोकने के एवज में आंदोलनकारियों ने एम्बुलेंस को पलटाने का प्रयास किया गया, पीड़ित को अस्पताल नही ले जाने दिया गया, इसके पश्चात समझाइश का दौर चल रहा है, दरगाह ए हकीमी प्रबंधन से भी बात चल रही है, दोनों पक्षो से चर्चा कर आपसी सामंजस्य से करवाया जाएगा।