नीमच। ज्ञानोदय इंटरनेशनल विद्यालय की कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा सुश्री खुशी पाल सिंह को दिनांक 20 फरवरी 2024 को पंख अवार्ड कार्यक्रम खुशाभाऊ ठाकरे सभागार भोपाल मैं मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं खेल मंत्री विश्वास सारंग द्वारा पंख अवार्ड पुरस्कार राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर उपलब्धियां के लिए प्रदेश के 55 जिलों के 55 खिलाड़ियों को दिए गए यह सभी अवार्ड ऐसे खेलों में दिए जाते हैं जो भारत सरकार खेल मंत्रालय एवं भारतीय ओलंपिक संघ से मान्यता प्राप्त है ज्ञानोदय विद्यालय एवं नीमच के लिए गर्व की बात है की बास्केटबॉल खिलाड़ी खुशी पाल सिंह पिता स्व.जोगेंद्र पाल सिंह को पंख अवार्ड, सर्टिफिकेट और 51000/- का चेक देकर सम्मानित किया गया! ज्ञानोदय विद्यालय की डायरेक्टर डॉ.गरिमा चौरसिया ने जानकारी देते हुए बताया कि एसजीएफआई नेशनल मेडल खेलो इंडिया यूथ गेम्स एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर पंख अवार्ड से नवाजा जाता है ! हम सभी के लिए गर्व की बात है कि नीमच जिले से हमारे विद्यालय की होनहार छात्रा खुशी पाल सिंह का बास्केटबॉल खेल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए चयन हुआ ! इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष अनिल चौरसिया, निर्देशिका डॉ.माधुरी चौरसिया, मैनेजिंग डायरेक्टर अभिनव चौरसिया एवं विद्यालय के प्राचार्य सरीश जोश ने खुशी पाल सिंह को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की! जिला क्रीडा अधिकारी विजेंद्र देवड़ा,शालेय क्रीडा अधिकारी सावित्री बास्केटबॉल प्रशिक्षक मीनाक्षी सिसोदिया,इन्वेंशन खेल एकेडमी के कोच किशनपाल सिंह,सत्येंद्र पाल ने बधाई दी । उक्त जानकारी प्रो.अनूप चौधरी ने दी।