उज्जैन। आज सौभाग्य से बाबा महाकाल की भस्मारती में सपरिवार दर्शन पूजन का सुअवसर प्राप्त हुआ। बाबा महाकाल से प्रदेश वासियों के सुख, समृद्धि और निरंतर उन्नति की प्रार्थना की। बाबा महाकाल की आराधना के क्षणों की दिव्यानुभूति शब्दों में वर्णित नहीं की जा सकती। बाबा महाकालेश्वर भगवान इस जगत पर अपनी अनन्य भक्ति बनाए रखें, यही प्रार्थना है। बोलिए श्री महाकाल महाराज की जय।