नीमच। शबे बरात, महा शिवरात्रि, होली, रमजान और आगामी प्रमुख त्योहारों में कानून व्यवस्था बनी रहे। इसी को दृष्टिगत रखते हुए रविवार को पुलिस ने उपनगर नीमच सिटी, बघाना और छावनी में फ्लैग मार्च निकाला गया।
फ्लैग मार्च नीमच के पुलिस कंट्रोल रूम से प्रारंभ होकर सबसे पहले नीमच सीटी में लिए निकला। फ्लैग मार्च निकालकर पुलिस द्वारा नागरिकों को आगामी त्योहार अमन और शांति के साथ मनाने का संदेश दिया गया। फ्लैग मार्च शहर के तीनों हिस्सों के मुख्य मार्गों से निकला।
इस दौरान सीएसपी अभिषेक रंजन, कैंट थाना प्रभारी सौरभ शर्मा, धर्मेंद्र सिंह, थाना प्रभारी सोनू बडगूजर, शिशुपाल सिंह सहित तीनों थानों का पुलिस बल मौजूद रहा। फ्लैग मार्च के माध्यम से पुलिस का साफ संदेश और चेतावनी दी कि असामाजिक तत्वों को शहर के शांत वातावरण की परंपरा को बिगाड़ने का कोई कुत्सित प्रयास नहीं करने दिया जाएगा।