झालावाड़। जिले में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत झालावाड़ सिटी रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल शिलान्यास किया। इस अवसर पर समारोह आयोजित हुआ। समारोह में पुर्व सीएम वंसुधरा राजे, सांसद दुष्यंत सिंह, जिला प्रमुख प्रेम बाई दांगी, विधायक कालूलाल मेघवाल, गोविन्द रानीपुरिया, कवरलाल मीणा, प्रधान सुल्तान सिंह समेत कई बीजेपी के पदाधिकारी कार्यकर्ता, अधिक संख्या में स्कूल के छात्र मौजूद थे। सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उदबोधन शांतिपूर्वक सुना।
झालावाड़ सिटी रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास पर 17.058 करोड़ रुपए की राशि का प्रावधान किया है। अमृत भारत योजना के तहत यहां सर्कुलेटिंग एरिया, ग्रीन बेल्ट, यात्री प्रतीक्षालय, पार्किंग, आधुनिक शौचालय के विकास के अलावा लिफ्ट, रसकेलेटर, एग्जीक्यूटिव रूम सहित 12 मीटर चौड़ाई के फुट ओवर ब्रिज का निर्माण शामिल है। फुट ओवर ब्रिज के अलावा सभी कार्य मई 2024 तक पूर्ण हो जाएंगे, जबकि फुट ओवर ब्रिज नवंबर तक पूर्ण होगा।