BREAKING NEWS
KHABAR : रेडक्रॉस के निःशुल्क नेत्र शिविर में 200.. <<     KHABAR : जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : खुशीलाल अस्पताल की बिल्डिंगों को जोड़ने.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : मंदिर में चोरी, चारागाह भूमि पर अतिक्रमण.. <<     KHABAR : जिले में अब तक 168.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज, बीते.. <<     KHABAR : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में.. <<     KHABAR : 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले अतिथि.. <<     शहडोल: आदिवासी महिला सरपंच का सीईओ पर अभद्र.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से.. <<     KHABAR : नीमच में भाजपा का जिला स्तरीय सम्मेलन.. <<     KHABAR : नीमच में आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, 18.. <<     KHABAR : दिल्ली में एमपी सफाई कर्मचारी आयोग.. <<     KHABAR : नीमच की बेटियों ने राज्य स्तरीय सेपकटकरा.. <<     नीमच में प्रशासनिक फेरबदल, कलेक्टर चंद्रा ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 26, 2024, 6:02 pm
BIG NEWS : जाजू महाविद्यालय में पांच दिवसीय कार्यशाला का आयोजन, चयनित छात्राओं को दिया जाएगा प्रशिक्षण, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। श्री सीताराम जाजू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय नीमच में कॅरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के अंतर्गत पांच दिवसीय डिजिटल मार्केटिंग कार्यशाला का शुभारंभ एमएसएमई के सौजन्य से हुआ। कार्यशाला डिजिटल मार्केटिंग विषय पर आयोजित की जा रही है। जिसमें महाविद्यालय की 30 चयनित छात्राओं को प्रशिक्षण दिया जायेगा। उक्त कार्यशाला दिनांक 26.02.2024 से 01.03.2024 तक आयोजित की जा रही है। 
कार्यशाला के शुभारंभ अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एनके डबकरा, सेडमेप अधिकारी नीरजसिंह, कार्यशाला के मास्टर ट्रेनर ऋषिराज अग्रवाल एवं कॅरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ रश्मि हरित द्वारा विवेकानंद जी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एनके डबकरा ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए डिजिटल मार्केंटिंग विषय के महत्व को बड़े ही सरल शब्दों में समझाया। कार्यक्रम का संचालन सेडमेप अधिकारी नीरजसिंह ने किया। आभार डॉ रश्मि हरित द्वारा अभिव्यक्त किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार के सभी प्राध्यापक स्टॉफ उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE