बडवानी। शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बड़वानी के स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ और इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब के द्वारा संचालित हो रही मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत प्राचार्य डॉ दिनेश वर्मा के मार्गदर्शन में मेहंदी, स्लोगन लेखन तथा निबंध लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किय गया।
ये रहे विजेता-
कार्यकर्ता प्रीति गुलवानिया और कैम्पस एम्बेसेडर वर्षा मुजाल्दे ने जानकारी दी कि निबंध प्रतियोगिता का विषय था- चुनाव का पर्व-देश का गर्व। इस विषय पर लिखे निंबंधों का मूल्यांकन डॉ अनिल पाटीदार ने किया और शिवम गोयल को प्रथम, योगिता राठौर को द्वितीय तथा साक्षी परमार को तृतीय घोषित किया। स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में राधिका प्रजापति प्रथम, प्रतिमा मुकाती द्वितीय तथा साक्षी परमार तृतीय स्थान पर रहीं। मेहंदी प्रतियोगिता में प्रियांशी बर्फा प्रथम, धारा यादव द्वितीय और सिद्धी यादव तृतीय तथा द्वितीय वर्ग में मेहंदी प्रतियोगिता में स्वाति यादव प्रथम, मोहिनी प्रजापत द्वितीय और दुर्गा प्रजापत तृतीय स्थान पर रहीं। मेहंदी प्रतियोगिताओं के विजेताओं का निर्णय जिनल पाटीदार और धीरज सगोरे ने किया। सहयोग सुरेश कनेश, चेतना मुजाल्दे, सुभाष चौहान, पूनम कुशवाह, विकास सेनानी एवं डॉ मधुसूदन चौबे ने किया।