डबरा। माझी समाज डबरा के द्वारा भगवान राम जी के बाल सखा महाराज निषाद राज जी की जयंती 13 अप्रैल को मनाए जाने को लेकर डबरा में स्थित साहू धर्मशाला में बैठक रखी गई जिसमें विधि विधान से मां सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की गई इसी के तत्पश्चात बैठक का शुभ आरंभ किया गया इस बैठक में डबरा, भितरवार, चीनोर, छीमक, आदि क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण इलाकों से युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। समाज में फैली कुरीतियों पर चर्चा की गई एवं नशा मुक्ति जैसे अभियान चलाए जाएं तथा समाज में कमजोर वर्ग के बच्चों को शिक्षा से जोड़ा जाए इस विषय पर भी चर्चा की गई समाज में शिक्षा का स्तर अच्छा कर समाज को उन्नति की ओर ले जाया जाए तो वही इस बार 13 अप्रैल को महाराज निषाद राज जी की जयंती लाखों की तादाद में समाज के बूढ़े-बड़े वा नौजवान युवाओं को एकजुट होकर बड़े ही हर्षउल्लास के साथ शहर भर में भव्य एवं विशाल चल समारोह निकाल कर जयंती को सफल बनाएं।