देवास। मंत्री विश्वास सारंग कार्यकर्ता सम्मेलन में सम्मिलित होने के लिए देवास के प्रमिला राजे गार्डन में पहुंचे। इस दौरान सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, विधायक गायत्री राजे पवार, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, विधायक राजेश सोनकर, मनोज चौधरी सहित जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। जहां उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी लोकसभा संसदीय क्षेत्र से बड़ी जीत दर्ज करेगी। जहा नरेंद्र मोदी तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बनेंगे यही हमारा संकल्प है। वहीं कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस तो ढूंढते रह जाओगे की कहावत पर काम कर रही है कांग्रेस समाप्त होने जा रही है कांग्रेस के पास ना नेता है ना नियत है ना नीति है जब किसी संगठन के पास यह तीनों चीज नहीं होती है तो उसका भविष्य गर्त में जाता है वही उन्होंने कहा की इंडिया गठबंधन भी टाय टाय फीस हो गया।