नीमच। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत कैंपस एंबेसडर और नोडल शिक्षकों की कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर मनोज जैन ने ईएलसी क्लब और कैंपस एंबेसडर की भूमिका के बारे में विस्तार से बताया गया।
जिला शिक्षा अधिकारी सीके शर्मा और सहायक संचालक एसएम मांगरिया द्वारा उपस्थित कैंपस एंबेसडर छात्र और नोडल शिक्षकों से चर्चा कर मार्गदर्शन दिया। उपस्थित एम्बेसडर विद्यार्थियों के साथ फोटो सेशन के पश्चात कार्यशाला समाप्त हुई।