BREAKING NEWS
KHABAR : बारिश की कामना को लेकर निकली शोभायात्रा,.. <<     KHABAR : निजी स्कूल पर फीस के नाम पर अतिरिक्त वसूली.. <<     KHABAR : कांग्रेसी पार्षदों ने मंदिर के पास.. <<     देवास में ‘साइबर सेफ क्लिक 2.0’ अभियान,.. <<     KHABAR : बुनियादी सुविधाओं को तरसी उदय नगर कॉलोनी,.. <<     BIG REPORT : प्रियंका शुक्ला ने शाजापुर पुलिस.. <<     NEWS : भाजपा महिला मोर्चा ने सरल ऐप के माध्यम से.. <<     BIG NEWS : बेटे ने छोड़ा बेसहारा, 10 महीने से भरण-पोषण.. <<     देवास में आतंकी कनेक्शन की जांच के बाद.. <<     KHABAR : मंदसौर कलेक्टर अदिती गर्ग की जनसुनवाई.. <<     आलोट में ब्लड बैंक की मांग तेज, विप्र रक्त.. <<     BIG NEWS : कलयुगी बेटों की बेरुखी, 15 एकड़ जमीन बांटने.. <<     BIG REPORT : पुलिस ने नहीं सुनी, अब कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : कोटवारों की मुनादी से गूंजा साइबर.. <<     KHABAR : झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज, मालवा.. <<     KHABAR : देवास में संदिग्ध युवक मामले के बाद बढ़ी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 19, 2024, 3:51 pm
KHABAR : संभाग के आयुक्त दीपक सिंह की अध्यक्षता में हुई लोकसभा निर्वाचन के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

झाबुआ। लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु आदर्श आचरण संहिता 16 मार्च 2024 से प्रभावशील होने के पश्चात लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 24, 48 एवं 72 घंटों के अंदर की जाने वाली कार्यवाही तथा अंतर जिला समन्वय हेतु पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ इंदौर संभाग के आयुक्त दीपक सिंह की अध्यक्षता में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में आईजी ग्रामीण इंदौर, संभाग के सभी कलेक्टर, संभाग सभी पुलिस अधीक्षक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सम्मिलित हुए।

कलेक्टर द्वारा आदर्श आचरण संहिता लगने के बाद की गई कार्यवाही जिनमें समस्त प्रतिबंधात्मक आदेश, अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक, संपत्ति विरूपण दस्ते द्वारा की गई कार्यवाही, व्यय लेखा अनुविक्षण बैठक, समस्त बैंकर्स की बैठक, कोलाहल अधिनियम तहत की गई कार्यवाही, अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही, अवैध हथियार की बरामदी, शिकायत निवारण कक्ष की स्थापना के संबंध में अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ल द्वारा अंतर्राज्यीय सीमा पर स्थित चौक पोस्ट की जानकारी तथा उसके द्वारा की गई कार्यवाही से अवगत कराया गया।

इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेन्द्र सिंह चौहान, अपर कलेक्टर एस.एस.मुजाल्दा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सत्यनारायण दर्राे उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE