सेगांव। आदिवासी समाज का सांस्कृतिक व पारंपरिक वेशभूषा का पर्व भगोरिया पर्व विकासखंड के समीप ग्राम केली में बुधवार को हर्षाेल्लास व धूमधाम से मनाया गया। जिसमें राज्यसभा सांसद डॉ सुमेरसिंह सोलंकी, मध्यप्रदेश सरकार के पूर्व केबिनेट मंत्री प्रेमसिंह पटेल, भगवानपुरा से चंदरसिंह वास्कले सरपंच प्रतिनिधि अश्विन ठाकुर ने शिरकत करते हुए मांदल की थाप पर थिरकते हुए मांदल पर भी हाथ जमाया।