मनासा। मनासा में शिव महापुराण कथा का आयोजन होगा। पं. प्रदीप मिश्रा के मुखारबिंद से होने वाली इस कथा को लेकर समूचे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। वहीं तैयारियां भी शुरू हो गई है। इसी बीच कल शाम को चली तेज हवा में कथा स्थल पर बनाए गए डोम का स्ट्रक्टचर पूरा गिर गया। गनिमत रही की इस समय मौके पर कोई मौजूद नहीं था, वरना गंभीर हादसा हो सकता था। इस दुर्घटना के बाद कलेक्टर व एसपी ने अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर कथा स्थल का निरीक्षण किया और आयोजकों व व्यवस्थापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।