BREAKING NEWS
पिछोर में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन, 20 हजार की.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव से पीछे हटा राजेंद्र भारती.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने जावी में पीएमएफएमई योजना से.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने जैविक खेती का किया निरीक्षण,.. <<     KHABAR : शासकीय माध्यमिक विद्यालय सिखेड़ी में.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य सेवाओं के निजीकरण के विरोध में.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने प्राथमिक विद्यालयों में परखी.. <<     खरगोन में मौसम विभाग का अलर्ट सही साबित, 24.. <<     KHABAR : डेयरी योजनाओं का कलेक्टर हिमांशु चंद्रा.. <<     VIDEO NEWS: तेज हवाओं के साथ बदला नीमच का मौसम, उमस के.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने आंगनवाड़ी में बच्चों के बीच.. <<     मनासा में बड़ा हादसा टला,बरखेड़ी के पास.. <<     BIG NEWS : तपिश पर बारिश का प्रहार, झमाझम से तरबतर.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-कोई भी पात्र कर्मचारी पदोन्नति.. <<     गुना में दिनदहाड़े केमिकल स्प्रे कर धनिया.. <<     बड़वानी-कुक्षी बायपास पर सिद्धि विनायक बस और.. <<     KHABAR : 96 हजार आंगनबाड़ी कर्मियों को मिलेगा 1400 करोड़.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 20, 2024, 5:21 pm
KHABAR : ग्वालियर गल्ला मंडी में किसानों का हंगामा, सरसों की सही कीमत नहीं मिलने पर नाराज किसानों ने की नारेबाजी, लगाया जाम, पढे़ खबर 

Share On:-

ग्वालियर में अनाज की सही कीमत नहीं मिलने पर किसानों ने हंगामा करते हुए नारेबाजी की है। नाराज किसानों ने अपनी ट्रॉलियों को एक कतार में लगाकर रास्ता भी जाम किया। असल में किसान सरसों लेकर मंडी पहुंचे थे। यहां गल्ला व्यापारी 4200 से 4500 रुपए प्रति क्विंटल के भाव से माल खरीद रहे थे, जबकि किसानों का कहना है कि डबरा, मुरैना मंडी में 5200 से 5600 रुपए के भाव पर खरीद हो रही है

 

फिर यहां क्यों शासकीय भाव नहीं दिया जा रहा है।हंगामा की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन व मंडी बोर्ड के सदस्य मंडी में पहुंचे और किसानों को समझाया। व्यापारियों से भी बात की है। व्यापारियों का कहना है कि बाजार में जो कीमत है हम उसी आधार पर माल खरीद रहे हैं। दोपहर तक कोई बात नहीं बनी थी। करीब एक सैकड़ा से ज्यादा किसान मंडी से अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर रवाना हो गए हैं।


ग्वालियर में गेहूं व सरसों की खरीद के लिए 48 केन्द्र बनाए हैं। इस समय सरसों की आवक मंडी में हो रही है। बुधवार को करीब 250 से ज्यादा किसान ग्वालियर के गोला का मंदिर नारायण विहार स्थित कृषि उपज मंडी में पहुंचे थे। यहां किसानों ने सरसों बेचने के लिए अपने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को गल्ला व्यापारियों के फड़ पर लगाया, लेकिन सरसों की खरीद की कीमत का भाव सुनकर किसान भड़क गए। कृषि उपज मंडी में किसान सरसों को 4200 से 4500 रुपए प्रति क्विंटल के भाव पर खरीद रहे थे, लेकिन व्यापारी 5200 से 5600 प्रति क्विंटल का भाव मांग रहे थे। जब व्यापारियों ने यह भाव देने से मना किया तो किसान नाराज हो गए और हंगामा खड़ा कर दिया। किसानों ने एक जगह एकत्रित होकर नारेबाजी व रास्ता जाम कर दिया।


50 फीसदी किसान वापस लौटे
ग्वालियर की कृषि उपज मंडी में सरसों का सही भाव न मिलने और डबरा-मुरैना की मंडी में 800 से 900 रुपए ज्यादा भाव मिलने पर 50 फीसदी किसान मंडी से वापस लौट रहे हैं, जबकि 50 फीसदी ने 4200 रुपए प्रति क्विंटल के भाव पर ही अनाज बेचने को तैयार हो गए थे।


किसानों का कहना मुरैना-डबरा में 5200 से 5600 मिल रहा भाव
किसान विनोद गुर्जर शनिचरा घाटी से मंडी में सरसों लेकर आए थे। उनकी दो ट्रॉली सरसों बिकने के लिए आई थी। उनका कहना है कि यहां 4200 रुपए प्रति क्विंटल का भाव व्यापारी दे रहे हैं, जबकि मुरैना और डबरा में 5200 से ज्यादा का भाव मिल रहा है। इसलिए हमने विरोध किया है। अधिकारियों का कहना है कि व्यापारी जो भाव दे रहे हैं यदि किसान उस पर सरसों बेचना नहीं चाहते हैं तो वह न बेंचे।


हम तो नहीं बेच रहे वापस ले जा रहे हैं
अंगद सिंह का पुरा निवासी किसान प्रदीप घुरैया का कहना है कि यहां 4200 रेट मांग रहे हैं, जबकि आसपास की दूसरी मंडियों में 5200 से 5300 रुपए पति क्विंटल भाव मिल रहा है। हमने विरोध किया तो अधिकारी यहां आए। उनका कहना है कि भाव नहीं मिल रहा तो वापस ले जाओ। करीब हम एक सैकड़ा किसान अनाज वापस ले जा रहे हैं। डबरा या मुरैना बेचेंगे।


मंडी प्रशासन का कहना
इस मामले में मंडी सचिव कदम सिंह का कहना है कि किसान के अनाज को यहां व्यापारी नीलामी पर प्रतिस्पर्धात्मक भाव पर खरीदता है। यहां अभी अनाज में नमी भी है। हर ट्रॉली का अलग भाव होता है। बिना नमी के आने वाली सरसों 4900 रुपए प्रति क्विंटल तक बेची गई है। किसानों का कहना है कि 5600 रुपए सरकारी रेट पर माल खरीदा जाए। व्यापारियों का कहना है कि हमारी ऊपर से जैसी मांग होती है। उसके आधार पर ही हम सरसो की क्वालिटी के आधार पर खरीद करते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE