BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<     KHABAR : सीएम के कालापीपल दौरे को लेकर ट्रैफिक.. <<     KHABAR : स्वर्गीय सुरेशजी झंवर के निधन के बाद.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों.. <<     KHABAR : 148 फरियादें, कलेक्टर ने दिए त्वरित.. <<     BIG NEWS : ड्रग्स तस्करी का भंडाफोड़, मंदसौर जिले की.. <<     क्लीन आबू-ग्रीन आबू' की मुहिम तेज, माउंट आबू.. <<     NEWS : गौसेवा और पौधारोपण के साथ मनाया पूरण आंजना.. <<     देवास पुलिस की महा-कामयाबी 'सेफ क्लिक-2.0' के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 20, 2024, 6:16 pm
NEWS : भगवान चारभुजा नाथ के जुलूस के दौरान पथराव, जिला कलेक्टर एवं एसपी घटना स्थल पर मौजूद, पढे़ संजय खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी थाने के पहुंना में भगवान चारभुजा नाथ के जुलूस के दौरान पथराव की घटना को लेकर जिला कलेक्टर आलोक रंजन एवं जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी मौके पर मौजूद है। कानून एवं शांति व्यवस्था बनी हुई है। घटना के अनुसार 19 मार्च को रात्रि 8 से 8रू30 बजे के लगभग जुलूस निकाला जा रहा था जो मस्जिद के पास पहुंचा तो समुदाय विशेष के व्यक्तियों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर समझाइश की। समझाइश के दौरान भी 18 उपद्रवियों को धारा 151 में गिरफ्तार किया गया । घटनास्थल के पास ही श्यामलाल पिता हीरालाल उम्र 55 साल की दुकान पास होने एवं घटना के दौरान घबराहट के कारण तबीयत खराब होने से परिजन भीलवाड़ा हॉस्पिटल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया मृतक का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।


जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने इस अवसर पर सभी से क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही वे स्वयं और एसपी सहित सभी अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों से समझाइश कर आगे की कार्यवाही की गई। घटना में कुछ लोगों को छुटपुट चोट लगी थी जिनका नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में इलाज करवाया गया। एक व्यक्ति के सिर में चोट लगी थी जिसका भीलवाड़ा में इलाज करवा कर छुट्टी दे दी गई है। उन्होंने कहा कि बाद में एक अन्य व्यक्ति के निधन की सूचना प्राप्त हुई थी, जिस पर प्राथमिकी दर्ज की गई। प्राथमिक जांच में उसकी हृदय घात से मृत्यु होना पाया गया है।


इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि घटना की सूचना मिलते ही तत्काल एफआईआर दर्ज कर 18 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वाले शेष व्यक्तियों के विरुद्ध भी शीघ्र कार्यवाही कर उनको भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE