BREAKING NEWS
KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 156.. <<     KHABAR : चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों.. <<     NEWS : चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर यातायात पुलिस की.. <<     REPORT : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     NMH-MDS HEADLINES : नीमच-मंदसौर की 7 बड़ी खबरें |.. <<     RAJASTHAN BULLETIN: किशोरी पर चाकू से हमला! राजस्थान में.. <<     BIG NEWS : शादी का सामान लेने निकली थी ललिता, तभी बीच.. <<     KHABAR : शिक्षक पात्रता परीक्षा पर बड़ा अपडेट,.. <<     BIG NEWS : नीमच की टीचर कॉलोनी में फिर मचा हड़कंप, दिन.. <<     KHABAR : मनासा में गुर्जर समाज छात्रावास निर्माण.. <<     BIG NEWS : विकास नहीं विनाश का दिया जलाने आ रहे,.. <<     KHABAR : सरसी के 15 कराते खिलाड़ियों का जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत 18.. <<     HEADLINES : MP की 8 बड़ी खबरें: बारिश थमी, ओवैसी का.. <<     KHABAR : किसानों का अनोखा प्रदर्शन, कलेक्टर नहीं.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 7, 2026, 6:54 pm
BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की बड़ी कार्रवाई, घेराबंदी देख तस्कर ने उठाया ये कदम तो अधिकारियों को हुआ शक, फिर जैसे ही वाहन छोड़ लगाई दौड़, तलाशी लेते ही उड़े सबके होश, 123 बोरों में भरा था अवैध मादक पदार्थ, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले में भदेसर-चित्तौड़गढ़ रोड पर एक कंटेनर ट्रक से करीब ढाई टन अवैध डोडा चूरा बरामद किया गया। तस्कर सीबीएन टीम को देखकर कंटेनर लेकर भागने लगा, लेकिन केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) के पीछा करने पर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।

इसके बाद ट्रक की तलाशी में 123 बोरों में भरा 2,498.960 किलोग्राम डोडा चूरा मिला, जिसे जब्त कर लिया गया। अब एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस जगह पहुंचाया जाना था।

गुप्त सूचना के बाद शुरू हुई कार्रवाई
केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो को सूचना मिली थी कि राजस्थान नंबर का एक कंटेनर ट्रक भदेसर क्षेत्र से मारवाड़ की ओर भारी मात्रा में अवैध डोडा चूरा लेकर जा रहा है। सूचना मिलते ही कोटा यूनिट के अधिकारियों की टीम बनाई गई और संदिग्ध मार्ग पर निगरानी शुरू कर दी गई।

काफी देर तक नजर रखने के बाद टीम ने बताए गए कंटेनर की पहचान कर उसे रोकने की कोशिश की। अधिकारियों ने ड्राइवर को रुकने का इशारा किया, लेकिन उसने गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी और मौके से भागने की कोशिश की।

हालात को देखते हुए सीबीएन टीम ने कार्रवाई के दौरान एक राउंड फायर भी किया, लेकिन ड्राइवर गाड़ी लेकर कुछ दूर तक भाग निकला।

पीछा किए जाने के दौरान तस्कर कंटेनर ट्रक को छोड़कर मौके से फरार हो गया। सुरक्षा कारणों से अधिकारियों ने सड़क पर ही ट्रक की तलाशी लेने के बजाय उसे सीबीएन कार्यालय कोटा पहुंचाया। वहां पूरी कानूनी प्रक्रिया के तहत कंटेनर खोला गया तो अंदर 123 बड़े बोरे रखे मिले।

जब इन बोरों की जांच की गई तो उनमें कुल 2498.960 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा भरा हुआ मिला। इतनी बड़ी मात्रा में डोडा चूरा मिलने के बाद अधिकारियों ने पूरे माल और कंटेनर ट्रक को जब्त कर लिया। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि यह खेप बड़े स्तर पर तस्करी के लिए भेजी जा रही थी। सीबीएन ने इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE