BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय.. <<     BIG REPORT : समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त.. <<     KHABAR : बेरोजगार युवाओं के लिए अवसर, जुलाई माह की.. <<     शहडोल में रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर,.. <<     देवास में किन्नर बनकर लूट करने वाला गिरोह.. <<     करणी सेना परिवार ने एसपी यशपाल सिंह राजपूत को.. <<     खरगोन के आस्था ग्राम ट्रस्ट को बड़ी मदद,.. <<     BIG REPORT : एसपी ने जनसुनवाई में सुनी 51 फरियादियों.. <<     KHABAR : सीएम के कालापीपल दौरे को लेकर ट्रैफिक.. <<     KHABAR : स्वर्गीय सुरेशजी झंवर के निधन के बाद.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों.. <<     KHABAR : 148 फरियादें, कलेक्टर ने दिए त्वरित.. <<     BIG NEWS : ड्रग्स तस्करी का भंडाफोड़, मंदसौर जिले की.. <<     क्लीन आबू-ग्रीन आबू' की मुहिम तेज, माउंट आबू.. <<     NEWS : गौसेवा और पौधारोपण के साथ मनाया पूरण आंजना.. <<     देवास पुलिस की महा-कामयाबी 'सेफ क्लिक-2.0' के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 20, 2024, 7:39 pm
BIG NEWS : शिवपुरी की लड़की का कोटा से अपहरण केस में खुलासा,विदेश जाना चाहती थी, दोस्तों के साथ मिलकर रची साजिश, छात्र और उसके एक दोस्त की तलाश, पढे़ खबर 

Share On:-

कोटा। शिवपुरी की छात्रा की कोटा से किडनैपिंग के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। छात्रा ने दोस्तों के साथ मिलकर खुद के अपहरण की साजिश रची थी। वह विदेश जाना चाहती थी।


राजस्थान के कोटा में नीट की तैयारी कर रही काव्या धाकड़ (20) के अपहरण का मामला सोमवार को सामने आया था। वह मूल रूप से मध्यप्रदेश के शिवपुरी के बैराड़ की रहने वाली है। किडनैपर ने छात्रा के पिता रघुवीर धाकड़ को मैसेज कर फोटो भेजा था। फोटो में छात्रा को रस्सी से बांधा हुआ था।


मैसेज के जरिए 30 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी। फिरौती की रकम नहीं देने पर छात्रा को जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद छात्रा के पिता कोटा आए और थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। छात्रा की मां भी कोटा आई। पुलिस ने दोनों के बयान लेकर जांच शुरू की, इसके बाद हर सवाल पर एक सवाल खड़ा हो गया।


छात्र और उसके एक दोस्त की तलाश
एसपी अमृता दुहन ने बताया कि छात्रा 3 अगस्त 2023 को अपनी मां के साथ कोटा आई थी। मामले में हर फैक्ट को चेक करने के बाद क्लियर हो गया है कि छात्रा के साथ किसी तरह की कोई वारदात नहीं हुई है। छात्रा अपने दो दोस्तों के साथ थी। छात्रा और उसका एक दोस्त पुलिस को नहीं मिला है। उनसे अपील की है कि वह जहां भी हों नजदीकी पुलिस से संपर्क करें। छात्रा की सुरक्षा को लेकर परिजन और प्रशासन चिंतित है।


इससे पहले छात्रा को जयपुर के दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन पर देखा गया था। 18 मार्च का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें वह दो लड़कों के साथ जाती हुई दिखाई दे रही हैं। कोटा पुलिस भी यहां जांच करने पहुंची है। सीसीटीवी के आधार पर युवती की लोकेशन के बारे में पता लगाया जा रहा है।


कोटा एसपी ने लड़की की सूचना देने वाले को 20 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की थी। लेकिन अब इस मामले में खुलासा हो गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE